केन्या: वेस्टगेट हमले को एक साल पूरा

इमेज स्रोत, AP

प्रकाशित

कीनिया की राजधानी नैरोबी में वेस्टगेट शॉपिंग सेंटर पर हुए हमले को एक साल पूरा हो गया है. इस हादसे में 67 लोग मारे गए थे.

रविवार को वहां एक स्मृति चिह्न का अनावरण होगा और लोग मोमबत्तियां जलाएंगे.

सोमाली चरमपंथी गुट अल शबाब ने हमले की ज़िम्मेदारी ली थी.

गुट का कहना था कि सोमालिया में कीनिया की सैन्य कार्रवाई के जवाब में उसने हमला किया था.

चार दिन तक चला हमला

रविवार को ही हादसे में मारे गए लोगों के परिवारजन उस बगीचे में फूलों के हार रखेंगे जहां हमले के बाद 67 पेड़ लगाए गए थे.

वेस्टगेट मॉल में बंदूकधारी

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, वेस्टगेट मॉल पर हमले के लिए अल-शबाब चरमपंथी गुट ने ज़िम्मेदारी ली थी.

पिछले साल चार दिन तक चली घेराबंदी के दौरान भारी लड़ाई और आग में शॉपिंग सेंटर के ज़्यादातर हिस्से तबाह हो गए थे.

माना जा रहा है कि लड़ाई के दौरान चारों बंदूकधारी मारे गए थे.

इसके अलावा आतंकवाद के आरोपों में चार सोमाली कीनियाई जेल में क़ैद में हैं.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>