You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अजित पवार की मौत पर क्या बोलीं उनकी पत्नी सुनेत्रा?
महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार की मौत पर शक जताया है.
उन्होंने कहा कि इस दुखद विमान दुर्घटना को लेकर सभी को जवाब मिलना चाहिए और अगर कोई दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए.
जब वो ये बात कह रही थीं, उस वक्त सत्ताधारी गठबंधन महायुति के साझेदार बारामती में एक रैली कर रहे थे.
इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना और एनसीपी के नेता मौजूद थे.
इस साल 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई थी. अजित पवार की मौत की जांच जारी है. इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई, लेकिन अभी तक इसका आदेश नहीं दिया गया है
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)