You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या अब एक साल बाद कैसी हैं?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए हमले को अब एक साल हो गया है.
लेकिन इस हमले में अपनों को खोने वाले परिवार आज भी उस भयावह दिन को नहीं भूल पाए हैं.
इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी भी मृतकों में शामिल थे.
जब ये हमला हुआ तब शुभम की पत्नी ऐशान्या भी वहीं मौजूद थीं. वो उस खौफ़नाक दिन को नहीं भूल पातीं.
हालांकि अब उन्होंने खुद को काफी हद तक संभाल लिया है.
ऐशान्या द्विवेदी की ज़िंदगी अब कैसी है, वो उस हमले वाले दिन को किस तरह याद करती हैं और उनकी क्या मांग है? देखिए उनके साथ ये ख़ास मुलाक़ात.
वीडियोः नीतू सिंह और तारिक़ ख़ान
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)