राजस्थान की रिफ़ाइनरी में उद्घाटन से पहले लगी भीषण आग

राजस्थान की रिफ़ाइनरी में उद्घाटन से पहले लगी भीषण आग

21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में बालोतरा की पचपदरा रिफ़ाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले सोमवार को इस रिफ़ाइनरी में आग लग गई.

इस हादसे के बाद पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना की जांच की जा रही है.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का कहना है कि ये घटना बालोतरा के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफ़ाइनरी लिमिटेड में सोमवार दोपहर 1:55 के क़रीब हुई. रिफ़ाइनरी कॉम्प्लेक्स के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट सेक्शन में आग लगी थी.

कंपनी के मुताबिक आग लगने की वजहों और यूनिट पर पड़े असर का विश्लेषण किया जा रहा है. साथ ही आंतरिक और बाहरी जानकारों की टीम इसकी जांच कर रही है.

इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए रिफाइनरी में आग लगने की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)