ममता बनर्जी की पदयात्रा पर, क्या कह रहे हैं भवानीपुर के लोग?- ग्राउंड रिपोर्ट

ममता बनर्जी की पदयात्रा पर, क्या कह रहे हैं भवानीपुर के लोग?- ग्राउंड रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम विधानसभा क्षेत्र माने जाने वाले भवानीपुर से अपनी पदयात्रा शुरू की है.

इस बार उन्हें मुख्य विपक्षी दल के एक बड़े नेता से कड़ी चुनौती मिल रही है.

सत्ताधारी दल के नेताओं ने परिवारवाद के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि पार्टी में अन्य योग्य नेता भी मौजूद हैं.

इसके अलावा, बाहरी नेताओं के प्रचार और भाषा को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज़ हो गई है.

वहीं, स्थानीय मतदाता मौजूदा सरकार की आर्थिक सहायता योजनाओं पर भरोसा जता रहे हैं और विपक्षी दलों के बड़े वादों को लेकर संशय में हैं.

रिपोर्ट: रजनीश कुमार

वीडियो जर्नलिस्ट: संदीप यादव

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)