You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु बम के इस्तेमाल के सवाल पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु हथियार के इस्तेमाल से जुड़े एक सवाल को 'मूर्खतापूर्ण' बताया है.
उन्होंने कहा कि वह ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे और ऐसे 'मूर्खतापूर्ण' सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए.
ओवल ऑफ़िस में मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने उसने पूछा, 'क्या आप ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेंगे?'
इस पर ट्रंप ने कहा, "नहीं. नहीं, मैं ऐसा नहीं करूंगा. हमें इसकी ज़रूरत नहीं है. मुझे इसकी ज़रूरत क्यों पड़ेगी? ऐसा बेवकूफ़ाना सवाल पूछने की क्या ज़रूरत है? "
उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका ने बिना परमाणु हथियार के ही ईरान को पूरी तरह से तबाह कर दिया है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)