सानिया-हिंगिस की हैट्रिक, चाइना ओपन जीता

प्रकाशित

भारत की सानिया मिर्ज़ा और स्विटज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने चाइना ओपन जीत लिया है.

फ़ाइनल में सानिया-हिंगिस ने ताइवान की हाओ चिंग चान और युंग जान चान को 6-7, 6-1, 10-8 से हराया.

इस साल सानिया-हिंगिस का ये आठवां डबल्स खिताब है जबकि सानिया का ये इस साल नौवां खिताब है.

वहीं चीन में दोनों की ये तीसरी जीत है. चाइना ओपन से पहले इस जोड़ी ने वुहान और ग्वांगज़ू ओपन जीता था.

सानिया लगातार चौथी चाइना ओपन के फ़ाइनल में पहुंची हैं. उन्होंने 2013 में ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ ये ख़िताब जीता था.

इस साल सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने विंबलडन और यूएस ओपन भी जीता है.

उधर पुरुष एकल वर्ग में रफ़ाएल नडाल का मुक़ाबला रविवार को नोवाक जोकोविच से होगा.

14 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल ने ट्वीट किया है, ''एक बार फिर फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं. आपके समर्थन के लिए शुक्रिया.''

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नडाल इस साल चोट और ख़राब फॉर्म से जूझते रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>