BBC News, हिंदी - होम पेज
प्रमुख समाचार
ईरान ने किया होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने का एलान, ट्रंप बोले - 'जारी रहेगी अमेरिकी नाकाबंदी'
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्धविराम की बाकी अवधि के लिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ वाणिज्यिक जहाजों के लिए "पूरी तरह खुला" है. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक शांति समझौता नहीं हो जाता.
लोकसभा में नहीं पास हुआ 131वां संविधान संशोधन विधेयक, सरकार बोली-महिलाओं को अधिकार दिलाकर रहेंगे
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में 131वां संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका. इस पर चर्चा के बाद वोटिंग हुई लेकिन विधेयक को दो तिहाई वोट नहीं मिल सके.
लाइव, डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर दी यह अहम जानकारी, पाकिस्तान पर भी बोले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर एक के बाद एक, कई पोस्ट कर अहम बातें कही हैं.
होर्मुज़ के बाद अब मलक्का स्ट्रेट को लेकर क्यों हो रही है चिंता
दक्षिण-पूर्व एशिया का यह अहम शिपिंग मार्ग फिर चर्चा में है, जहां से होकर दुनिया का 29 प्रतिशत तेल गुजरता है.
डीलिमिटेशन और महिला आरक्षण से जुड़े पाँच सवाल और उनके जवाब
परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसे आम तौर पर जनगणना के बाद किया जाता है. जनगणना के बाद ही पता चलता है कि निर्वाचन क्षेत्र की आबादी कितनी है और इसके आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों में बदलाव किया जाता है. लेकिन इस बार इस मसले पर इतने मतभेद क्यों हैं?
नाज़ुक युद्धविराम के बीच अमेरिका से समझौते को लेकर क्या सोच रहे हैं ईरान के लोग
ईरान युद्ध को रोकने के लिए बातचीत दोबारा शुरू करने के बारे में राजनयिक प्रयास तेज़ हुए हैं. इस बीच ईरान पहुँचीं बीबीसी संवाददाता लीस डूसेट बता रही हैं कि स्थानीय लोग युद्ध के बारे में क्या बोल रहे हैं.
डीलिमिटेशन होने के बाद कितनी बदल सकती है लोकसभा
मोदी सरकार ने आज संसद में डीलिमिटेशन बिल पेश कर दिया है और इस पर संसद के दोनों सदनों में बहस शुरू हो चुकी है.
बेहतर नींद चाहिए तो घर से बाहर निकलिए और चलिए कैंपिंग पर
बिस्तर नहीं, बल्कि पक्षियों की चहचहाहट के साथ उठना आपकी नींद को बेहतर बनाता है. आख़िर क्यों घर से बाहर दूर, शांत इलाक़े में नींद अच्छी आती है.
भारत के पास कितना सोना है, और किस-किस देश के पास भारत से ज़्यादा सोना है?
हाल के हफ्तों में सोने की क़ीमतों में गिरावट आई है. 28 फ़रवरी से अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद सोना 10 फ़ीसदी से ज़्यादा गिर चुका है.
शॉर्ट वीडियो
करियर कनेक्ट
पायलट कैसे बनते हैं, ट्रेनिंग में कितना ख़र्च आता है, सैलरी कितनी मिलती है?
बीते दिनों भारत के एविएशन सेक्टर में एक संकट आया. इसकी वजह से कई फ़्लाइट्स रद्द हुईं, तो कई देरी से उड़ीं. इसके पीछे जो कमी नज़र आई, वो ये कि भारत पायलटों की कमी से जूझ रहा है. करियर कनेक्ट में जानिए कि पायलट कैसे बनते हैं?
एआई से जुड़े वे कोर्स, जो एक अच्छा करियर और सैलरी दे सकते हैं
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई इंसानों की नौकरी ले लेगा ये सोचकर सब घबराए हुए हैं लेकिन एक्सपर्ट्स ऐसे कुछ कोर्स बताते हैं, जो एआई से जुड़े हैं और जिनसे करियर सुरक्षित किया जा सकता है.
नर्स कैसे बनते हैं, नौकरी कैसे मिलती है, क्या पढ़ाई करनी होती है?
भारत में इस समय 39 लाख से ज्यादा नर्स हैं. सुनने में ये संख्या बड़ी लगती है, लेकिन 140 करोड़ की आबादी के हिसाब से ये संख्या कम ही है. किसी को ये पेशा अपनाना हो तो क्या रास्ता?
एस्ट्रोनॉट कैसे बन सकते हैं और इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है?
शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय हैं. हालांकि, वह कमर्शियल मिशन के तहत स्पेस गए थे. मगर भारत में एस्ट्रोनॉट बनने का रास्ता क्या है?
फ़ैशन डिज़ाइनर कैसे बन सकते हैं और इस प्रोफेशन में कितनी कमाई हो सकती है?
भारत की टेक्सटाइल और अपैरल इंडस्ट्री करीब 4.5 करोड़ लोगों को रोज़गार देती है. इसे कृषि के बाद रोज़गार देने वाला देश का दूसरे सबसे बड़ा सेक्टर कहा जाता है. लेकिन इसमें करियर के कौन से मौके होते हैं और इस पेशे में कमाई कितनी होती है?
CA Vs CS: चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी के बीच क्या अंतर है?
कंपनी सेक्रेटरी बनने का पूरा प्रोसेस क्या है, इसकी पढ़ाई में क्या-क्या होता है, और इसकी राह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने वालों से कितनी अलग होती है?
बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ CUET की तैयारी कैसे करें?
बारहवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर बोर्ड परीक्षा और फिर किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्ज़ाम CUET दोनों की तैयारी का दबाव होता है. मगर वे इन दोनों परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं, बस ज़रूरत है सही रणनीति की.
मर्चेंट नेवी में कैसे जा सकते हैं, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और सैलरी कितनी है?
हाई सैलरी, दुनिया के कई देश घूमने का मौक़ा और कम उम्र में बड़ी ज़िम्मेदारी, ये सब इस करियर को आकर्षक तो बनाते हैं, लेकिन इसमें चुनौतियां भी कम नहीं हैं.
बीई और बीटेक: इंजीनियरिंग के इन दोनों कोर्स में क्या कोई फ़र्क़ होता है?
कई यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कोर्स को बीई कहती हैं और कई संस्थान बीटेक. मगर इन दो अलग-अलग कोर्स के पीछे क्या लॉजिक होता है?
बीबीसी विशेष
वेदांता पावर प्लांट विस्फोट: शुरुआती सरकारी रिपोर्ट में लापरवाही का आरोप, अनिल अग्रवाल पर एफ़आईआर
सरकार ने कहा है कि घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक़ कम समय में उत्पादन क्षमता बढ़ाए जाने की कोशिश के दौरान पावर प्लांट का बॉयलर फट गया था. हमने वेदांता समूह से उनका जवाब जानने की कोशिश की लेकिन अब तक उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की तारीफ़ करते हुए कहा, 'मैं भी जा सकता हूं इस्लामाबाद'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि ईरान के साथ पीस डील करने के लिए वो भी पाकिस्तान जा सकते हैं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर इन दिनों शांति प्रक्रिया के तहत ईरान में हैं.
श्रेयस अय्यर बने 'सुपरमैन', लोगों ने कहा 'कैच ऑफ़ द सीज़न'
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुक़ाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया, जिसमें श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा.
अमेरिका-ईरान संघर्ष में आगे क्या होगा? ये हैं चार संभावनाएं
क्या संघर्षविराम कायम रहेगा और कूटनीति जारी रहेगी, या फिर ईरान और अमेरिका दोबारा तनाव की ओर बढ़ रहे हैं? या कहीं ये तूफ़ान से पहले की शांति तो नहीं?
नोएडा प्रशासन ने प्रमुख माँग मानी पर मज़दूरों में अब भी क्यों है डर और निराशा?
प्रशासन ने नई न्यूनतम मजदूरी और अन्य बदलावों की जानकारी देने वाले पोस्टर अलग-अलग जगहों पर लगाए हैं. इसके बावजूद मजदूर अब भी संदेह में हैं, चाहे वह प्रशासन को लेकर हो या फ़ैक्ट्री मालिकों को लेकर.
रूस से तेल ख़रीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा अमेरिका, भारत पर क्या होगा असर
अमेरिका ने पिछले महीने रूस से कच्चे तेल की ख़रीद पर छूट दी थी लेकिन अब इसे आगे ना बढ़ाने का फ़ैसला लिया है.
नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का फ़ैसला क्या जनता दल यूनाइटेड के लिए झटका है?
पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता की धुरी रहे नीतीश कुमार का सीएम पद छोड़कर राज्यसभा का सदस्य बनना, जनता दल यूनाइटेड के लिए नया संघर्ष लेकर आया है. क्या पार्टी इस चुनौती से निपट पाएगी?
पाकिस्तानी सेना सऊदी अरब में क्या कर रही है?
अमेरिकी सुरक्षा गारंटी के बावजूद खाड़ी देश ईरान के हमलों से बच नहीं पाए. क्या इसी वजह से पाकिस्तान के तौर पर सऊदी अरब अपने लिए नए विकल्प खोज रहा है?
महिला आरक्षण बिल : पीएम मोदी बोले, 'आज इसका विरोध करने वालों को लंबे समय तक इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी'
सरकार ने आज डीलिमिटेशन बिल पेश किया है. विपक्ष का आरोप है कि इसके ज़रिए सरकार चुनावी फ़ायदा लेने की कोशिश कर रही है और महिला आरक्षण को बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.
डीलिमिटेशन को लेकर दक्षिण भारतीय राज्य इतने चिंतित क्यों हैं? किस नुक़सान का है डर
तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे दक्षिणी राज्य इन विधेयकों को अपने लिए सज़ा बता रहे हैं. विपक्ष इन विधेयकों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है.
कैंसर के ख़िलाफ़ कितनी असरदार साबित हो रही इम्यूनोथेरेपी
इम्यूनोथेरेपी का लक्ष्य कैंसर कोशिकाओं को उजागर करना है ताकि इम्यून सिस्टम उन्हें सही रूप में पहचान सके.
बिहार में बीजेपी को पहली बार मिला अपना सीएम, यहाँ तक कैसे पहुँची पार्टी
बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 21 साल लंबे चले शासनकाल के बाद बीते 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के नए और प्रदेश में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
बीबीसी हिंदी अब व्हाट्सऐप चैनल पर
चर्चित रिपोर्टें
'उम्मीद है युद्ध फिर न शुरू हो, लेकिन लगता है होगा': अमेरिका से बातचीत नाकाम होने पर ईरानियों की चिंता
पाकिस्तान में दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता बिना किसी समझौते के ख़त्म होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच नाज़ुक युद्धविराम पर और दबाव बढ़ गया है. ऐसे में ईरान के लोग घटनाक्रम पर सावधानी से नज़र रख रहे हैं.
झारखंड: हाईकोर्ट के दख़ल के बाद आठ महीने से लापता छात्रा का कंकाल बरामद, थाना सस्पेंड
ये मामला झारखंड के बोकारो ज़िले का है जहां बीते साल 21 जुलाई को एक छात्रा लापता हुई थी. इस मामले में सुस्ती के बाद झारखंड सरकार ने राज्य के डीजीपी और ज़िले के एसपी को तलब कर लिया.
33% महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटें 850 करने का प्रस्ताव- क्यों उठ रहे सवाल?
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्य इन विधेयकों को अपने लिए सज़ा बता रहे हैं. वहीं महिला आरक्षण का प्रस्ताव का कई महिला संगठन ही विरोध कर रहे हैं. जानिए पूरा मामला.
ईरान युद्ध की वजह से कैसे दुनिया मंदी की चपेट में आ सकती है?
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है कि अगर ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल का झगड़ा जारी रहता है तो तेल, गैस और खाने की चीज़ों की ऊंची क़ीमतें विकास की रफ़्तार को धीमा कर सकती हैं.
सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम जारी, यहां देखिए रिज़ल्ट
बीते साल सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के रिज़ल्ट 13 मई को घोषित किए थे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार सीबीएसई एक महीना पहले ही 10वीं कक्षा के रिज़ल्ट घोषित कर सकता है.
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, उनके साथ शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव कौन हैं?
सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. वो राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री हैं.
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने इसराइल के ख़िलाफ़ लिया ये फ़ैसला
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इसराइल के साथ सालों से चले आ रहे देश के एक अहम समझौते को फिर से रिन्यू न करने का फ़ैसला किया है.
आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ मिलकर रचा गानों का एक नया संसार
आशा भोसले और आरडी बर्मन ने मिलकर भारत में संगीत का एक नया इतिहास लिखा. इस जोड़ी के साथ जब गुलज़ार जुड़े तो कई बेहतरीन गीत, संगीत प्रेमियों के सामने आये जो आज भी गुनगुनाए जाते हैं.
'तब तक ज़िंदा रहें, जब तक आप काम कर सकते हैं'
आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज़ गीतों के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी. उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में अपनी संगीत की यात्रा पर काफ़ी विस्तार से बात की थी.
बीबीसी दुनिया देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
देखिए सोमवार से शुक्रवार हर रात 10 बजे से BBC News Hindi के होम पेज पर.
पॉडकास्ट
सऊदी अरब के शाह फ़ैसल को उनके भतीजे ने मारी थी गोली - विवेचना
जब शाह फ़ैसल की हत्या हुई तो वो दुनिया के सबसे रईस लोगों में से एक थे.
दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर
देश दुनिया की बड़ी ख़बरें
क्या विश्व रेयर अर्थ खनिजों की होड़ में चीन की बराबरी कर सकता है? - दुनिया जहान
रेयर अर्थ मिनरल्स के उत्पादन में चीन सबसे आगे है और इसे लेकर अमेरिका चिंतित है
ज़िंदगी जीतने उतरी लड़कियों की कहानी
कहानी उन लड़कियों की जो खेल के ज़रिए अपनी ज़िंदगी बदलने की कोशिश कर रही हैं.
FIT ज़िंदगी
वो तरीके जिनसे आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं
दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें
सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे बीबीसी हिंदी के YouTube चैनल पर































































































