भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट: गिल ने चुनी गेंदबाज़ी, तेज़ गेंदबाज़ों ने झटके चार विकेट

इमेज स्रोत, Hagen Hopkins/Getty Images
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की है.
क्रिकइंफ़ो से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन लंच तक न्यूज़ीलैंड ने 26 ओवर में चार विकेट खोकर 66 रन बनाए हैं.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. पहले सत्र में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड के शीर्ष चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया.
जसप्रीत बुमराह ने सात ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए. आकाश दीप और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला.
