बग़दाद में धमाका, कम से कम 20 लोगों की मौत

इराक़ में धमाके की फाइल फोटो

इमेज स्रोत, Reuters

प्रकाशित

इराक़ी पुलिस का कहना है कि राजधानी बग़दाद के भीड़भाड़ वाले एक बाज़ार में बम धमाका हुआ है जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि धमाके की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं.

ये धमाका बग़दाद के शिया आबादी बहुल इलाक़े में हुआ है.

बग़दाद में हाल के दिनों में कई बम धमाके हुए हैं. कुछ दिन पहले हुए हमलों की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इराक़ में बीते 16 महीनों में इस तरह की घटनाओं में लगभग 15,000 लोग मारे गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>