निजैरः कई चर्चों में लगाई गई आग

शार्ली एब्डो

इमेज स्रोत, Reuters

प्रकाशित

शनिवार को निजैर की राजधानी नियामे में प्रदर्शनकरियों ने कई चर्चों में आग लगा दी.

प्रदर्शनकारी फ़्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्डो में प्रकाशित पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के विरोध कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों ने कई फ्रांसीसी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया.

शुक्रवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी और क़रीब 45 लोग घायल हो गए थे.

नियामे की बड़ी मस्जिद के बाहर विरोध के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की आंसू गैस के बाद यह विरोध और तेज़ हो गए.

शार्ली एब्डो

इमेज स्रोत, Reuters

फ्रांसीसी दूतावास ने लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है.

पिछले हफ्ते फ्रांस में हुए चरमपंथी हमलों में 17 लोग मारे गए थे. जिनमें 12 लोग व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्डो के दफ़्तर पर हुए हमले में मारे गए थे.

<bold> (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>