इराक़: आत्मघाती हमले में 24 की मौत

इराक़ में आईएस का हमवी से हमला

इमेज स्रोत, Reuters

प्रकाशित

इराक़ में बग़दाद के दक्षिण में स्थित एक नगर में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक़ जर्फ़ अल सख़र नगर के पास एक नाके पर जब ये हमला हुआ तो वहाँ इराक़ी सुरक्षा बल और शिया मिलिशिया मौजूद थे.

हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी से पुलिस नाके में टक्कर मारी जिससे धमाका हुआ.

इराक़ में आईएस का हमवी से हमला

इमेज स्रोत, Reuters

माना जा रहा है कि ये हमला इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने किया है.

महत्वपूर्ण है कि कई महीनों तक चले संघर्ष के बाद कुछ ही दिनों पहले इस शहर को सरकार समर्थित लड़ाकों ने आईएस के लड़ाकों से मुक्त करवाया था.

जर्फ़ अल सख़र नगर बग़दाद से 50 किलोमीटर दूर है. ये इलाक़ा सुन्नी बहुसंख्यक अंबार प्रांत और शिया बहुसंख्यक दक्षिण इराक़ के बीच पड़ता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)