पाकिस्तानी तालिबान के प्रवक्ता बर्ख़ास्त

पाकिस्तानी तालीबान

इमेज स्रोत, AP

प्रकाशित

पाकिस्तान तालिबान ने सगंठन के प्रवक्ता शाहिदुल्ला शाहिद को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रति वफादारी की घोषणा के बाद पद से हटा दिया है.

शाहिदुल्ला की जगह कौन लेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. पाकिस्तानी तालिबान ने अफ़ग़ान तालिबान नेता मुल्ला उमर को समर्थन देने की बात भी दोहराई है.

पाकिस्तानी तालीबान ने प्रवक्ता को किया बर्ख़ास्त

इमेज स्रोत, Hasan Abdullah

पिछले हफ़्ते शाहिदुल्ला शाहिद एवं पाँच अन्य पाकिस्तानी तालिबानियों ने सीरिया और इराक़ में सक्रिय चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट से मिले होने की बात स्वीकार की थी.

विश्लेषकों का कहना है कि इस्लामिक स्टेट, तालिबान, अल-क़ायदा एवं अन्य चरमपंथी संगठनों के लिए ख़तरा बनकर उभरा है.

पाकिस्तानी तालिबान ने अपने बयान में यह भी बताया कि शाहिदुल्ला शाहिद एक छद्म नाम था. उनके पूर्व प्रवक्ता का असली नाम शेख़ मक़बूल बताया था.

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बीबीसी उर्दू के संवाददाता हारून रशीद का कहना है कि ये संकेत पाकिस्तानी तालिबान में टूट की तरफ़ इशारा करते हैं.

पिछले हफ़्ते एक वरिष्ठ पाकिस्तानी तालिबान नेता ने बीबीसी संवाददाता को बताया कि शाहिदुल्ला शाहिद के साथ-साथ अन्य पांच लोगों ने तालिबान को इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मुल्ला मोहम्मद उमर के नेतृत्व पर संदेह था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>