महागठबंधन के ख़िलाफ़ चली 'अपमान रैली'

सोनिया गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव
प्रकाशित

एक तरफ़ जहां पटना में रविवार को महागठबंधन की 'स्वाभिमान रैली' थी, वहीं, दूसरी तरफ़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रही 'अपमान रैली'.

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी एक साथ मंच पर थे.

स्वाभिमान रैली के ठीक पहले सोशल मीडिया पर 'अपमान रैली' हैशटैग के साथ महागठबंधन रैली के विरोध में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे.

'भगवान बचाए'

स्वाभिमान रैली

अंकित बजाज ने लिखाहैं, ''अब भगवान ही बिहार को बचाए.''

देवेंद्र पाण्डे ने लिखा, ''लुट गया बिहार.'' वे लिखते हैं, ''इससे हमें यह अंदाज़ा लगता है कि एक लाइन से नौटंकीबाज़ों को चुनकर बिहार को क्या मिलेगा.''

अरविंद माथुर ने ट्वीट किया, 'महागठबंधन में केजरीवाल के आने से यह तो शीना हत्या मामले से भी अधिक उलझ गया है...'

केजरावाल

जयप्रकाश एस. सिंह ने लिखा, 'भारत मे जब गाय का बछड़ा चारा नहीं खाता है तो गाय कहती है- खा लो नहीं तो लालू खा जाएगा.'

राकेश रंजन ने ट्विटर पर लिखा, 'नारे ख़ूब लगाएंगे, मंगलराज फिर लाएँगे. फिर से चारा खाएंगे, स्वाभिमान भूल जाएंगे.'

'सत्ता के मोह में एक'

अरुण माथुर ने लिखा, ''जो लोग कभी एक दूसरे पर आरोप लगाकर लगाकर थक जाते थे, वे ही बिहार में सत्ता के मोह में एक हो गए हैं.''

लालू यादव, नीतीश कुमार

प्रियंका बजाज ने लिखा, ''1990 सेे 2005 तक लालू यादव और उनकी पार्टी ने बिहार को सबसे अधिक ख़राब सरकार दी. और बात करते हैं स्वाभिमान की.''

केवी प्रदीप कहते हैं, ''किसानों का अपमान हो रहा है, देश के सैनिकों का अपमान हो रहा है, अपमान रैली के ज़रिये बीजेपी को ख़ुद शर्मिंदा होना चाहिए.''

'टिकाऊ है बिकाऊ नहीं'

लालू यादव

रैली से ठीक पहले लालू यादव ने ट्वीट किया, "बिहारी जनमानस बीजेपी को खदेड़ने एवं पटकने का मन बना चुका है."

<bold><link type="page"><caption> बीजेपी को दिल का दौरा पड़ गया है</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/08/150830_patna_rally_dp" platform="highweb"/></link></bold>

लालू ने आगे लिखा, ''बिहारी आज बीजेपी को बता देंगे कि बिहारी लोग टिकाऊ है बिकाऊ नहीं. हमारी रगों में, डीएनए में अच्छे संस्कार बसते हैं.''

नीतीश कुमार ने भी मैदान में समर्थकों की <link type="page"><caption> भारी भीड़</caption><url href="https://twitter.com/NitishKumar/status/637882887895777280" platform="highweb"/></link> जुटने के विषय में ट्वीट कर ख़ुशी ज़ाहिर की.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>