ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे, किस मुद्दे पर होगी बातचीत?

ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे, किस मुद्दे पर होगी बातचीत?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं.

उनके इस दौरे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

हालांकि, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के इस बयान में ईरान और अमेरिका के बीच बैठक का ज़िक्र नहीं है.

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अराग़ची की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच किसी बैठक की योजना नहीं है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)