You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
छिनती ज़िंदगियां: बच्चों की रगों में एचआईवी पहुंचाने वाला कौन?
छिनती ज़िंदगियां: बच्चों की रगों में एचआईवी पहुंचाने वाला कौन?
बीबीसी आई की एक अंडरकवर इन्वेस्टिगेशन में पाकिस्तान के एक सरकारी अस्पताल के बच्चों के वॉर्ड में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है.
2025 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तौंसा शहर में बच्चों में बड़े पैमाने पर एचआईवी फैलने की बात सामने आई, इसमें यहां के टीएचक्यू अस्पताल का नाम भी निकलकर आया.
इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने सख़्त कार्रवाई का वादा किया.
हालांकि एक साल से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी बीबीसी की ताज़ा जांच में सामने आया है कि वहां सीरिंज का दोबारा इस्तेमाल अब भी जारी है और यह बच्चों की जान को खतरे में डाल रहा है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.