इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद का हाल कुछ ऐसा दिखा

वीडियो कैप्शन, ज्वालामुखी फटने के बाद का हाल कुछ ऐसा दिखा
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद का हाल कुछ ऐसा दिखा
प्रकाशित

ये मंजर इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी का है. इसमें रविवार को हुए विस्फोट के बाद आसपास के इलाकों में लगातार भूकंप जैसे हालात बनने लगे. लावा के फव्वारे और जोरदार धमाकों की आवाज़ सुनाई देती रहीं.

एहतियाती तौर पर 8 हवाईअड्डों से उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है. रविवार सुबह जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सबसे पहले बंद किया गया. हवाई अड्डे के पास एयर स्पेस में अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी की राख पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया. इसमें किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है.

अधिकारियों के मुताबिक ये ज्वालामुखी जुलाई महीने से एक्टिव है. और बीते शुक्रवार से इसमें लगातार विस्फोट देखे जा रहे हैं.

अनाक क्राकाटाउ इंडोनेशिया में दूसरा सबसे हाई अलर्ट वाला ज्वालामुखी है. 2018 में इसमें हुए विस्फोट से आई सुनामी में 430 लोगों की जान गई थी. अधिकारियों के मुताबिक ये कहना अभी मुश्किल है कि इसमें कोई बड़ा विस्फोट हो सकता है या नहीं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.