अमेरिका में मियामी एयरपोर्ट पर अमेज़न का कार्गो प्लेन क्रैश
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक कार्गो विमान रनवे से बाहर निकल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं.
एमेजॉन एयर का ये कार्गो विमान स्थानीय समय के मुताबिक़ क़रीब दोपहर दो बजे उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गया और क्रैश हो गया.
विमान करीब 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से रनवे से बाहर चला गया.
बोइंग 767-300 विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद उसमें आग लग गई.
हादसे की शुरुआती सूचना मिलने के बाद करीब 200 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे.
अधिकारियों के मुताबिक़, घायलों में से तीन को स्थानीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है, जबकि दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



