सिडनी में 3 विकेट से चूका भारत

शमी, उमेश, मोहित और अश्विन
प्रकाशित

विश्व कप टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों को ऑल आउट करने का भारतीय गेंदबाज़ों का सिलसिला गुरुवार को सिडनी में थम गया.

सेमी फ़ाइनल मैच में भारतीय गेंदबाज़ ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ़ सात ही बल्लेबाज़ों को आउट कर सके.

ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 328 रन बनाए.

भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट में सात मैचों में विपक्षी टीमों के ढेर किया था, जो कि विश्व कप में एक रिकॉर्ड है.

भारत ने 2011 में लगातार छह मैचों में विपक्षी टीमों को ऑल आउट करने के दक्षिण अफ्रीकी टीम के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

रिकॉर्ड पर ब्रेक

अश्विन और उमेश यादव

मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट मोहम्मद शमी ने झटके हैं. उन्होंने कुल 17 विकेट लिए हैं.

तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने 16 विकेट हासिल किए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>