गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, महिला समेत पांच की मौत

इमेज स्रोत, ANI
सोमवार रात गुवाहाटी के एक होटल में मालिक और लीज़ पर होटल चलाने वाले व्यक्ति के बीच विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई. यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है.
समाचार एजेंसी पीटीआई को पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया, "छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से पांच की मौत हो गई. एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ वारदात के बाद एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक़ 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.
पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है.
