ये मूर्तियां नहीं देख पाए रोहानी

इमेज स्रोत, AFP
प्रकाशित
ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी की इटली यात्रा के दौरान रोम के एक म्यूज़ियम की इन मूर्तियों को ढक दिया गया.

इमेज स्रोत, AFP
रोम के कपिटलाइन म्यूज़ियम में हसन रोहानी और इटली के प्रधानमंत्री मातेओ रेंज़ी की मुलाक़ात होनी थी.

इमेज स्रोत, AFP
तब इन मूर्तियों को ढका गया ताकि ईरानी राष्ट्रपति के लिए कोई अप्रिय स्थिति न पैदा होने पाए.

इमेज स्रोत, AFP
ईरान में कड़े इस्लामी क़ानून लागू हैं इस वजह से ऐसा समझा गया कि रोहानी को ये नग्न मूर्तियां देखना गवारा नहीं होगा.

इमेज स्रोत, AFP
हालांकि इटली में ही कई लोगों ने मूर्तियों को ढकने की आलोचना की है.
उनका मानना है कि ये मूर्तियां इटली की संस्कृति को दर्शाती हैं जो गर्व का विषय है. इन्हें इस तरह से नहीं ढकना चाहिए.


















