इराक़ का रमादी पर कब्ज़े का ऐलान

रमादी में इराक़ी सेना

इमेज स्रोत, Reuters

प्रकाशित

इराक़ी सेना ने रमादी को चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के क़ब्ज़े से मुक्त कराने का ऐलान किया है.

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर याहया रसूल ने इसे सेना की 'बड़ी कामयाबी' कहा है.

याहया के मुताबिक़ रमादी की सरकारी इमारतों पर इराक़ का झंडा फ़हरा दिया गया है.

रमादी में इराक़ी सेना

इमेज स्रोत, AFP

इराक़ी सेना अमरीकी गठबंधन के हवाई हमलों की मदद से कई हफ़्तों से रमादी को मुक्त कराने की कोशिशें कर रही थी.

राजधानी बग़दाद से केवल 90 किलोमीटर की दूरी पर बसे इस सुन्नी बहुल शहर को आईएस लड़ाकों ने इसी साल मई में अपने क़ब्ज़े में कर लिया था.

इसे सेना की बेहद शर्मनाक और मनोबल तोड़ने वाली हार माना गया था.

इराक़ी सेना ने नवंबर की शुरुआत में रमादी शहर पर फिर से क़ब्ज़े के लिए बड़ा सैन्य अभियान शुरु किया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>