इराकः रमादी पर आईएस के हमले तेज़

iraq

इमेज स्रोत, Reuters

प्रकाशित

इराक के रमादी शहर से सैकड़ों इराकी नागरिक पलायन कर रहे हैं. पिछले दो दिनों से यहां इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने हमले तेज़ कर दिए हैं.

चरमपंथियों ने रमादी के उत्तर में बाहरी और कुछ भीतरी इलाकों पर कब्ज़ा जमा लिया है. रमादी बगदाद के पश्चिम में स्थित अनबर प्रांत की राजधानी है.

आईएस को रोकने की कोशिशें

अमरीका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने आईएस के अड्डों को निशाना बना कर हवाई हमले किए हैं ताकि उन्हें रोका जा सके.

ramadi

इमेज स्रोत, Reuters

पिछले महीने तिकरित पर मात खाने के बाद आईएस फिर से कुछ इलाकों पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहा है.

अनबर के कई हिस्सों पर अब जिहादियों का कब्ज़ा है.

रमादी बहुत पहले से जिहादियों और सरकारी बलों के बीच संघर्ष का केंद्र रहा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>