यात्री का पायलट को लिखा ख़त हुआ वायरल

विमान

इमेज स्रोत, Getty

प्रकाशित

एक विमान यात्री का अपने पायलट को लिखा ख़त ट्विटर पर वायरल हो गया.

पायलट को एक महिला यात्री ने सकुशल पहुंचाने के लिए एक थैंक्यू लैटर लिखा और उस पायलट के साथी ने इस ख़त को ट्विटर पर डाल दिया.

जय ढिल्लन नाम के पायलट ने अपने दोस्त को लिखा ये ख़त ट्वीट किया जिसे क़रीब चार हज़ार बार रीट्वीट किया जा चुका है.

ये ख़त ऐसे वक़्त सामने आया है जब जर्मविंग्स के विमान के एल्प्स की पहाड़ियों में गिरने के बाद पूरी दुनिया में विमान सुरक्षा और पायलट के रवैये पर बहस छिड़ी हुई है.

उस हादसे में 150 लोगों की मौत हो गई थी.

पायलट का शुक्रिया

ख़त

इमेज स्रोत, BBC World Service

बेथनी नाम की इस यात्री ने अपने ख़त में लिखा, "आख़िर हम सब इंसान हैं जो इस ज़िंदगी की जंग साथ में लड़ रहे हैं. आप सब हमारी ज़िंदगी में सकारात्मक असर डाल रहे हैं और आप लोगों की वजह से हम मुस्कुरा पा रहे हैं."

इस ख़त पर कई पाठकों ने बड़ी भावुक टिप्पणियां की हैं.

प्रतिक्रिया

विमान

@CollCostello ने लिखा, "ये बहुत ज़बरदस्त बात है. इसे ट्वीट करने का शुक्रिया."

pilotadvice ने लिखा, "कई बार बहुत साधारण बातें आपको मानने पर मजबूर कर देती हैं कि ये दुनिया बेहतरीन जगह है."

@ginandting ने लिखा, "मैं रोने पर मजबूर हो गई. थैंक्यू."

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi?ref=hl" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)