2016 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे रोमनी

अमरीका की रिपब्लिकन पार्टी के नेता, मिट रोमनी

इमेज स्रोत, AFP

प्रकाशित

अमरीका में 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा से हारने वाले रिपब्लिकन पार्टी के मिट रोमनी ने दोबारा राष्ट्रपति चुनाव न लड़ने का फ़ैसला लिया है.

रोमनी ने अपने फ़ैसले की घोषणा करते हुए कहा है, "बेहतर होगा कि अब पार्टी के अन्य नेताओं को आने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने का मौक़ा दिया जाए."

हालांकि उन्होंने पिछले कहा था कि वो राष्ट्रपति पद के चुनाव में तीसरा बार भाग लेना चाहते हैं.

2012 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान में रोमनी ने दस लाख डॉलर की रक़म जुटाई थी.

रोमनी 2008 के रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के नामांकन में सीनेटर जॉन मैकेन से हार गए थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>