इराक़ में आत्मघाती धमाकों में 15 की मौत

इराक़ में धमाके का फ़ाइल फ़ोटो

इमेज स्रोत, Reuters

प्रकाशित

इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक कार बम धमाके में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं.

इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर धमाके से ख़ुद को उड़ा दिया.

हमले की ये घटना शिया आबादी बहुल कदिमिया ज़िले में एक सुरक्षा जांच चौकी के पास हुई.

इस धमाके के बाद मोर्टार भी दाग़े गए.

ये इलाक़ा उत्तरी बग़दाद में है जहां शिया समुदाय की एक प्रमुख इबादतगाह है.

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस जगह के नजदीक मोर्टार से गोले दाग़े गए.

हमले में तीस से अधिक लोग ज़ख़्मी हुए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>