'...तो काम आती है मां की दुआ'

मदर्स डे
प्रकाशित

रविवार को भारत में भी मदर्स डे मनाया जा रहा है. लोग सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं और अपनी मां को अलग-अलग तरह से याद कर रहे हैं.

ट्विटर और फ़ेसबुक पर मदर्स डे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है.

बैडमिंटन ख़िलाड़ी साइना नेहवाल ने मां के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मदर्स डे मुबारक हो."

मदर्स डे

अभिनेता सलमान ख़ान ने अपनी मां सलमा ख़ान और बालीवुड अभिनेत्री और कैबरे क्वीन हेलेन के साथ तस्वीर पोस्ट की है.

मदर्स डे

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मां सोनी राज़दान के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "ट्विटर में इतनी जगह नहीं कि उसमें आपके लिए मेरे शब्द समा सकें. इसलिए मैं कहती हूं, धन्यवाद."

मदर्स डे

सोनी राज़दान ने ट्विटर पर लिखा, "मेरी 87 साल की जवान मां ट्विटर नहीं देखती, इसीलिए मैंने उन्हें ख़ुद बधाई दी. लेकिन उनके लिए जो यह पढ़ सकते हैं, आपको मदर्स डे मुबारक हो. मां बनना एक अद्भुत अहसास है."

मदर्स डे

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा "मां के बिना कुछ भी संभव नहीं होता."

मदर्स डे

अभिनेता वरुण धवन ने अपने बचपन की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "मां हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन उसकी जगह कोई नहीं ले सकता."

मदर्स डे

अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, "बच्चे के बिना कुछ कहे एक मां सब समझ जाती है."

'काइ पो चे' से बॉलीवुड जगत में कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां को याद किया और लिखा, "आपको याद करता हूं, मिस करता हूं."

मदर्स डे

जैकलीन फर्नांडीज़ ने भी अपनी मां के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की.

मदर्स डे

क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "आपने हमेशा मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद दिया. मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद"

मदर्स डे

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने बचपन की तस्वीर के साथ लिखा, "जब दवा काम न करे, तो एक ही चीज़ काम आती है- मां की दुआ."

मदर्स डे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन मांओं को बधाई दी, "जो हमारी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं, राह दिखाती हैं और जो हमें वो बनाती हैं जो हम हैं."

मदर्स डे

राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी ने अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, "रोज मदर्स डे मनाएं क्योंकि आप उन्हीं की वजह से यहां हैं."

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पट्टनायक, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी लोगों को बधाई दी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)