You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जुड़वां बच्चों की एक माँ और दो पिता, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे मुमकिन?
लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में एक ऐसा ही मामला सामने आया है.
साल 2018 में एक महिला अपने दो साल के जुड़वां बेटों के पिता के बारे में जानने के लिए कोलंबिया के नेशनल यूनिवर्सिटी में 'लैबोरेटरी ऑफ़ पॉपुलेशन जेनेटिक्स एंड आइडेंटिफिकेशन' पहुंची थीं.
लैबोरेटरी ने बच्चों के पिता के बारे में जानने के लिए एक आम जाँच की और फिर उसे दोहराया. इन जुड़वां बच्चों की मां तो एक ही थीं लेकिन इनके पिता अलग-अलग थे.
ऐसे दुर्लभ मेडिकल केस को 'हेटेरोपैटर्नल सुपरफ़ेकंडेशन' कहते हैं. दुनिया भर में अब तक ऐसे क़रीब 20 मामले ही पता हैं.
हेटेरोपैटर्नल सुपरफ़ेकंडेशन में दो या ज़्यादा एग्स, एक ही मेंस्ट्रुअल साइकिल में दो अलग-अलग पुरुषों के स्पर्म से फ़र्टिलाइज़ हो सकते हैं.
इससे महिला ऐसे जुड़वां बच्चों का गर्भधारण कर सकती है जिनके अलग-अलग पिता हों.
प्रोफ़ेसर विलियम उसाक्वेन के मुताबिक, वो हर शख्स से 15 से 22 पॉइंट्स डीएनए सैंपल लेते हैं, जिन्हें 'माइक्रोसैटेलाइट' कहा जाता हैं. उनकी जाँच होती है और उनकी एक-एक करके तुलना की जाती है.
अधिक जानकारी के लिए ये वीडियो देखें.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)