You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ईरान के प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या बोले?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की तरफ़ से भेजे गए प्रस्ताव को "पूरी तरह अस्वीकार्य" बताया है. ये प्रस्ताव युद्ध ख़त्म करने के मक़सद से भेजा गया था.
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मैंने अभी ईरान के तथाकथित 'नुमाइंदों' का जवाब पढ़ा है. मुझे ये पसंद नहीं आया, ये पूरी तरह अस्वीकार्य है."
ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज़ एजेंसी तस्नीम ने बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के ज़रिए एक प्रस्ताव भेजा था.
ईरान- अमेरिका युद्ध के मामले में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.
ईरान की ओर भेजे गए इस प्रस्ताव में सभी मोर्चों पर तुरंत जंग रोकने, अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ख़त्म करने और ईरान पर आगे कोई हमला न करने की गारंटी शामिल थी.
फ़िलहाल ईरान और अमेरिका के बीच सीज़फ़ायर जारी है, लेकिन युद्ध ख़त्म करने पर दोनों के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)