You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अब ईरान के इस ऑफ़र को अमेरिका ने ठुकराया
ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर कयास जारी हैं.
इसी बीच ईरान ने पांच साल तक यूरेनियम (एनरिचमेंट) रोकने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन अमेरिका ने इसे ठुकरा दिया है और 20 साल तक रोकने की मांग की है.
ये जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में हुई बातचीत के दौरान अमेरिका और ईरान ने परमाणु गतिविधियों को रोकने के अलग-अलग प्रस्ताव दिए, लेकिन दोनों के बीच समझौते पर सहमति नहीं बन सकी.
हालांकि, चर्चा से ये संकेत मिलते हैं कि शांति समझौते की संभावना अब भी बनी हुई है और दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है.
बीबीसी ने इस पर टिप्पणी के लिए व्हाइट हाउस से संपर्क किया है.
अमेरिका मानता रहा है कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाएं इस विवाद का बड़ा कारण रही हैं.
रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोहराया कि अमेरिका ये सुनिश्चित करेगा कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)