बीबीसी की पत्रकारिता को सम्मान, WAN-IFRA अवॉर्ड्स में तीन पुरस्कार मिले

अवॉर्ड
इमेज कैप्शन, ये पुरस्कार तीन कैटेगरी में दिए गए हैं
पढ़ने का समय: 2 मिनट

बीबीसी की पत्रकारिता को एक बार फिर से सराहा गया है. WAN-IFRA डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स साउथ एशिया 2026 में बीबीसी न्यूज़ को तीन पुरस्कार मिले हैं.

ये पुरस्कार तीन कैटेगरी में दिए गए हैं जिनमें दो गोल्ड और एक सिल्वर अवॉर्ड शामिल है.

ये स्टोरीज़ बीबीसी न्यूज़ के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम ने प्रोड्यूस की थीं.

वीडियो कैप्शन, बीबीसी पड़ताल: कुंभ भगदड़ में कितने लोग मारे गए?

किन स्टोरीज़ को मिला सम्मान?

इन अवॉर्ड्स में 'बेस्ट इन काउंटरिंग डिसइन्फ़ॉर्मेशन' कैटेगरी में कुंभ भगदड़ पर की गई रिपोर्ट को गोल्ड अवॉर्ड मिला है.

'बेस्ट डेटा विज़ुअलाइज़ेशन' कैटेगरी में दिल्ली के वायु प्रदूषण पर की गई बीबीसी की विस्तृत रिपोर्ट को गोल्ड अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है.

इस रिपोर्ट में दिल्ली में कितने दिन लोग ज़हरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, इसको समझाया गया था.

'बेस्ट यूज़ ऑफ़ ऑडियो' कैटेगरी में बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर प्रसारित 'द किलिंग कॉल' डॉक्यूमेंट्री को सिल्वर अवॉर्ड मिला है. ये डॉक्यूमेंट्री रैपर-सिंगर सिद्धू मूसेवाल की हत्या की पड़ताल से जुड़ी थी.

ये तीनों रिपोर्ट आप यहां पढ़ और सुन सकते हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)