ओलंपिक: अमरीका का 1000वां गोल्ड

इमेज स्रोत, Getty

प्रकाशित

अमरीका ने ओलंपिक में अपना 1000वां गोल्ड मेडल जीता है. अमरीका ने रियो ओलंपिक में महिलाओं के 4x100 मिडले रीले तैराकी प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जीतकर अपना एक हज़ारवां गोल्ड पाया है.

रियो ओलंपिक से पहले अमरीका के खाते में 977 गोल्ड मेडल थे.

आधुनिक ओलंपिक के 120 साल के इतिहास में गोल्ड मेडल मिलने के मामले में अमरीका के बाद दूसरे नंबर पर रूस का स्थान आता है.

रूस ने अमरीका के मुकाबले में ओलंपिक में आधे से भी कम गोल्ड मेडल पाए हैं. रियो ओलंपिक में डोपिंग के मामले में गड़बड़ी की शिकायत के कारण रूस भाग नहीं ले पा रहा है.

अमरीकी तैराक माइकल फेल्प्स ने अमरीका के लिए ओलंपिक में कुल 23 गोल्ड मेडल जीते हैं. वो ओलंपिक में अब तक सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)