'तुमसे न हो पाएगा, तुम आईपीएल खेलो'

धोनी, क्लार्क
प्रकाशित

बीबीसी हिंदी ने अपने फ़ेसबुक पेज पर इस तस्वीर को शेयर किया और फ़ेसबुक यूज़र्स से अनुमान लगाने को कहा कि क्लार्क धोनी से क्या कह रहे होंगे.

इस पर ढेरों कमेंट आए हैं. ज़्यादातर यूज़र्स भारत की हार से दुखी और नाराज़ लग रहे हैं.

कुछ ने तो आपत्तिजनक कमेंट भी किए थे, जिन्हें फ़ेसबुक से हटा दिया गया है. लेकिन कुछ कमेंट मज़ेदार भी थे.

कुछ चुनिंदा कमेंट

virat_kohli_and_indian_team

संतोष कुमार सिंह ने लिखा है- फ़्लाइट पकड़ो और आईपीएल खेलो. तुम से ना हो पाएगा.

कुछ इसी तरह के विचार मनमोहन गुप्ता के भी हैं.

अंकित दास- क्लार्क धोनी को बता रहे हैं, तू फुट ले यहां से. यहां तेरी एक नहीं चलने वाली.

देवेंद्र कुमार- वह कह रहे हैं कि दिल्ली दूर है.

यूज़र त्सूत्सू ने लिखा है- वह देखो एयरपोर्ट, वहीं से जाना, जल्दी पहुंचो.

जहाज़ दिखाने का विचार कई लोगों के ज़हन में आया जिनमें नितिन शर्मा भी एक थे.

इंद्र जाल्यान- वह देखो विराट और अनुष्का.

विराट और अनुष्का को लेकर कई टिप्पणियां की गईँ, जिनमें से कई शालीनता की सीमाएं लांघ रही थीं. बीबीसी हिंदी ने उन्हें डिलीट कर दिया है.

virat_kohli_and_indian_team

अब्दुल बारी- मेरा स्कोर तो ज़रा देख कितना ऊपर है. तेरे बस की बात नहीं है धोनी वहां तक पहुंचना.

ऋषभ राज जैन- मुंह छुपाने के लिए कमरा वहां पर है.

भारत जी गवाडे- रात को पीने के लिए उस होटल में बैठना.

अनूप द्विवेदी- हम दोनों ही खेल में अपनी-अपनी टीम के लिए जी जान लगा देंगे बाकी रहा खेल का परिणाम, वह ऊपर वाले के हाथ है.

ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक

अदित्येंद्र प्रकाश मिश्रा- बहू और भाई शाम की चाय के लिए बुला रहे हैं.... मुझे हिंदी का एक मुहावरा याद आता है, 'सब दिन चंगे और त्यौहार के दिन नंगे'. भारतीय क्रिकेट टीम साबित करती है कि उनके लिए यह हर बार सही होता है.

संजीव तोमर- दिन में तारे नजर आ रहे होंगे.

साबिर अली- स्कोरबोर्ड को देख कितना बड़ा टार्गेट है. आप से न हो पाएगा.

भारत राम मल्कोटी- 2015 का वर्ल्डकप आप से उतना दूर है, जितना आकाश में उड़ता हुआ वो परिंदा !

उमेश यादव और मोहम्मद शामी

लक्ष्मण देवासी चटवारा- जा वीरू को ले आ.

अरविंद केवाई- वहां बैठकर देखना फ़ाइनल मैच.

सादी मुज्तबा- वहां आगे हटकर कबड्डी का मैदान है. जाकर वहीं खेला करो. यहां न आया करो हमें तंग करने... बच्चों के लिए अलग मैदान है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>