इंटरनेट पर बाल यौन शोषण की तस्वीरें बढ़ीं

बाल शोषण
    • Author, डेव ली
    • पदनाम, टेक्नॉलॉजी रिपोर्टर, बीबीसी न्यूज़
  • प्रकाशित

इंटरनेट पर बाल यौन शोषण की तस्वीरों की तदाद में अचानक से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.

अमरीकी संस्था नेशनल सेटर फॉर मिसिंग एंड एक्सपलॉयटेड चिल्ड्रेन के रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

संस्था के मुताबिक़ जुलाई के पहले हफ़्ते में इंटरनेट पर बाल यौन शोषण की औसत से चार गुना ज़्यादा तस्वीरों की रिपोर्ट मिली है.

सार्वजनिक रूप से देखी जाने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी ये तस्वीरें मिली हैं.

यह जांच "डार्क नेट" को ध्यान में रखकर की गई थी. डार्क नेट इंटरनेट का वो हिस्सा होता है जो छुपा होता है और विशेष सॉफ्टवेयर के मदद के बिना जिसे देखा नहीं जा सकता है.

बाल यौन शोषण

लेकिन संस्था ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सरकारी संस्थाओं को सार्वजनिक रूप से इंटरनेट पर आने वाली सामग्रियों पर और अधिक ध्यान देने की ज़रूरत हैं.

बाल यौन शोषण

यह रिपोर्ट उस वक्त आई है जब पिछले हफ़्ते ब्रिटेन में अधिकारियों ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण से संबंधित मामले में 660 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)