हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की इन तस्वीरों को आप देखना चाहेंगे.
इमेज कैप्शन, मर्लिन मुनरो की अनदेखी तस्वीरों का एक संग्रह इन दिनों लंदन में प्रदर्शित किया जा रहा है. ये तस्वीरें प्रसिद्ध फ़ोटोग्राफ़र मिल्टन एच ग्रीन और डगलस क्रिकलैंड की हैं.
इमेज कैप्शन, हॉलीवुड अभिनेत्री मुनरो का जन्म लॉस एंजेलिस में एक जून, 1926 को हुआ था. उनका नाम नोर्मा जीन मोर्टेंसन था. 1946 में ट्वेंटीथ सेंचुरी फॉक्स के साथ पहला अनुबंध करने पर उन्होंने अपना नाम बदलकर मर्लिन मुनरो रखा था.
इमेज कैप्शन, मर्लिन मुनरो का निधन 1962 में हुआ था, लेकिन आज भी दुनियाभर में उनका जादू कायम है.
इमेज कैप्शन, मुनरो का चेहरा काफ़ी फ़ोटोजेनिक था. इसके चलते वे ख़ुद तो मशहूर हुईं ही, साथ में उनकी तस्वीर लेने वाले फ़ोटोग्राफ़र भी मशहूर हो गए.
इमेज कैप्शन, मुनरो ने अपना आख़िरी फ़ोटोशूट क्रिकलैंड के साथ किया था. इस दौरान वह पूरी तरह नग्न थीं. हालांकि कैमरे और उनके बीच रेशम की एक चादर ज़रूर मौजूद थी.
इमेज कैप्शन, 1961 में खींची गई इस फ़ोटो सिरीज़ का नाम एन इवनिंग विद मर्लिन मुनरो है. इसमें एक बिस्तर पर बड़े कामुक अंदाज़ में मुनरो ने तस्वीरें खिंचवाई थीं.
इमेज कैप्शन, मिल्टन एच ग्रीन की 1985 में मौत हो गई थी. मुनरो की ये तस्वीर उन्होंने 1953 में ली थी. ग्रीन ने अपने करियर के दौरान वोग, हार्पर्स बाज़ार और लाइफ़ जैसी पत्रिकाओं के लिए फ़ोटोग्राफ़ी की थी.
इमेज कैप्शन, ग्रीन ने दुनिया के बड़े सितारों को अपने कैमरे में क़ैद किया जिनमें ऑड्रे हेपबर्न, कैरी ग्रांट और मार्लीन डायटरिच जैसे सितारे शामिल हैं. मगर उनकी खींची मुनरो की तस्वीरें सबसे ज़्यादा चर्चित रहीं.
इमेज कैप्शन, मर्लिन मुनरो और ग्रीन की पहली मुलाक़ात 1953 में हुई थी, जब ग्रीन लुक पत्रिका के एक एसाइनमेंट पर थे.
इमेज कैप्शन, 1956 में मुनरो और ग्रीन ने मिलकर मर्लिन मुनरो प्रोडक्शंस शुरू किया. इसने 'बस स्टाप' और 'द प्रिंस एंड द शो गर्ल' जैसी फ़िल्में बनाईं.
इमेज कैप्शन, मर्लिन मुनरो की अनदेखी तस्वीरों की यह प्रदर्शनी लंदन की लिटिल ब्लैक गैलरी में 27 फरवरी, 2016 तक चलेगी.