शाहरुख ख़ान ने बताया कब लेंगे एक्टिंग से संन्यास

इमेज स्रोत, Getty Images
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान ने सोमवार को एक ट्विटर सेशन के दौरान अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर दिलचस्प जवाब दिया.
ट्विटर पर #AskSRK सेशन के दौरान 57 साल के शाहरुख़ ने कहा कि अगर उन्हें इस काम से निकाल भी दिया जाए तो वो और वो दोबारा ‘निखर’ कर लौटेंगे.
उन्होंने कहा, “मैं एक्टिंग से कभी रिटायर नहीं होउंगा. मुझे निकालना पड़ेगा और हो सकता है उसके बावजूद मैं और बेहतर होकर कमबैक करूं.”
एक फ़ैन ने उनसे पूछा था कि बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार के तौर पर जब वो रिटायर होंगे तो उनकी जगह कौन लेगा? उन्होंने कहा कि वो एक्टिंग जारी रखेंगे.
शाहरुख ख़ान फिलहाल अपनी ताज़ा रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘पठान’ की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रहे हैं.
उनका कहना है कि समय के साथ वो एक एक्टर के रूप में 'इवाल्व' हुए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
एक फ़ैन ने पूछा कि उनको किस तरह का क़िरदार निभाना पसंद है, उन्होंने कहा, “अब मैं वैसी ही एक्टिंग करता हूं, जैसा मुझे लगता है कि लोग चाहते होंगे. मैं समझता हूं कि मैं एक एक्टर के रूप में विकसित हुआ हूं. मेरी निजी पसंद अब धीरे धीरे कम हो रही है.”
जब वो फ़िल्मों के दूर रहे तो उनका रूटीन क्या था, इस बारे में शाहरुख ने कहा, “घर पर बैठकर उन सारी फ़िल्मों को मैंने देखा, जिनको मैं फ़िल्म मेकर के रूप में नहीं बल्कि एक दर्शक के रूप में दोबारा देख सकता था.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
फ़्रांस से एक फ़ैन ने पूछा कि अपनी फ़िल्मों से पूरी दुनिया के हर तरह के लोगों को एकसाथ लाने पर वो क्या कहना चाहेंगे, शाहरुख ने कहा, “वास्तव में सभी लोग एकजुट होते हैं...एक बढ़िया फ़िल्म ख़ुशी में एकजुटता दर्शाने का माध्यम होती है.”
पिछले महीने फ़िल्म ‘पठान’ रिलीज़ हुई थी और किसी लीड रोड में शाहरुख चार साल बाद लीड रोड में पर्दे पर नज़र आए.
इस फ़िल्म का निर्माण यश राज फ़िल्म्स ने और निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया. अब ये फ़िल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस पर 1000 करोड़ रुपये के कलेक्शन से कुछ ही दूर है.
