आज़म ख़ान की विधानसभा सदस्यता रद्द, हेट स्पीच मामले में मिली थी तीन साल की सजा
उर्दू में तीख़े तंज़ करके अपने राजनीतिक विरोधियों को मुश्किल में डालने वाले आज़म ख़ान अब ख़ुद क़ानूनी शिकंजे में फंसे नज़र आ रहे हैं
लाइव कवरेज
आज़म ख़ान की विधानसभा सदस्यता रद्द, हेट स्पीच मामले में मिली थी तीन साल की सजा
....में
Author, अनंत झणाणे
पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, आज़म ख़ान
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आज़म ख़ान की विधानसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है.
विधानसभा के स्पीकर के दफ्तर से जारी बयान में इसकी सूचना दी गई है. 2019 लोकसभा चुनाव के समय हेट स्पीच से जुड़े एक मामले में आज़म ख़ान के खिलाफ तीन साल की सजा सुनाई गई थी. उन पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म की गई है. 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि अगर कोई विधायक, विधान परिषद का सदस्य या सांसद को किसी आपराधिक केस में दो साल से ज्यादा जेल की सजा होती है तो उसकी सदन की सदस्यता तुरंत प्रभाव से खत्म कर दी जाएगी.
आज़म ख़ान ने 2019 में रामपुर लोकसभा सीट जीती थी लेकिन 2022 में विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी. आज़म ख़ान ने सीतापुर जेल में रहते हुए रामपुर विधानसभा सीट जीती थी.
गुरुवार को आज़म ख़ान और दो अन्य लोगों के खिलाफ हेट स्पीच के मामले में तीन साल की जेल और 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी.
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड गिरावट, 524.52 अरब डॉलर पर पहुंचा
इमेज स्रोत, JUNG YEON-JE
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट दर्ज़ की गई. 21 अक्टूबर को ख़त्म हुए हफ्ते में यह 3.84 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया.
यह जुलाई 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है. इससे पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.50 अरब डॉलर गिरकर 528.37 अरब डॉलर रह गया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में हुई कमी की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा संपदा में आई गिरावट है. सोने के भंडार में भी इस दौरान कमी दर्ज़ की गई है.
अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर तक पहुंच गया था.
राहुल गांधी ने एलन मस्क से कहा, उम्मीद है विपक्ष की आवाज नहीं दबाई जाएगी
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर खरीदने पर एलन मस्क को बधाई देते हुए पहले से अधिक जवाबदेही की उम्मीद जताई है.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्विटर अब हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई और पहले के मुकाबले अधिक मजबूती के साथ फैक्ट चेक करेगा.
उन्होंने ट्विटर से ये उम्मीद भी जताई कि अब सरकार के दबाव के कारण भारत में विपक्ष की आवाज नहीं दबाई जाएगी.
अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क ने अब ट्विटर को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ख़रीदने की डील पूरी कर ली है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ऋषि सुनक ने बताया, क्यों जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक अगले महीने होने जा रहे सीओपी 27 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे.
इस कदम का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक समस्याओं को सुलझाने पर उन्हें अपना ध्यान केंद्रित करना है.
स्काई न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में ऋषि सुनक ने कहा कि पर्यावरण के मुद्दों के प्रति वे व्यक्तिगत रूप से प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने कहा कि इस वक्त अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए घरेलू चुनौतियों को कम करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और लोग भी इस वक्त मुझसे यही उम्मीद करेंगे.
7-8 नवंबर को सीओपी 27 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन मिस्र में होना है.
ऋषि सुनक के सम्मेलन में शामिल न होने पर ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने आलोचना की है.
यूके ने पिछले साल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में सीओपी 26 की मेजबानी की थी.
पाकिस्तान सीमा के पास भारत बना रहा आधुनिक सैन्य हवाई अड्डा, क्या है मक़सद
नैन्सी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला, घर में घुस कर पिटाई
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, नैन्सी पेलोसी
अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला किया गया है. नैन्सी पेलोसी के कैलिफोर्निया स्थित घर में एक हमलावर घुस आया और उसने उनके पति पॉल पेलोसी की पिटाई कर दी.
नैन्सी पेलोसी के दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''पॉल पेलोसी पर शुक्रवार को हमला किया गया. हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है. हमले का मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है. पॉल पेलोसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है. ''
हमले के वक्त नैन्सी पेलोसी सैन फ्रांसिस्को में नहीं थीं.
शाओमी ने भारत में अपना फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस बंद किया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, शाओमी
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी कॉरपोरेशन ने भारत में अपना फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस बंद कर दिया है.
चार साल पहले कंपनी ने भारत में ये सर्विस शुरू की थी. कंपनी ने अपने ऐप एमआई पे के जरिये बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर की सुविधा दी थी. लेकिन अब नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता प्राप्त थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप्स की सूची से इसे हटा दिया गया है .
हाल में ही शाओमी ने एमआई क्रेडिट को भी हटा लिया था. यह स्मार्टफोन यूजर्स को जल्दी लोन मुहैया कराने के मकसद से कर्ज देने वाली कंपनियों और एमआई पे ऐप्स से जोड़ता था.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीन के बाहर भारत शाओमी का सबसे मजबूत बाजार है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में कंपनी भारत के टैक्स डिपार्टमेंट के निशाने पर रही है.
अप्रैल में भारत में शाओमी की 676 मिलियन डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया गया था. हालांकि शाओमी ने कहा था कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है.
भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 में गलवान में संघर्ष के बाद भारत में कुछ चीनी कंपनियों खासकर फाइनेंशियल ऐप पर शिकंजा कसा गया था. भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर 300 से ज्यादा चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया था. जिसमें लोकप्रिय ऐप टिक-टॉक भी शामिल है.
28 अक्टूबर 2022 का 'दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर' सुनिए अंजुम शर्मा और प्रेरणा से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
एलन मस्क के ट्विटर खरीदते ही कंगना रनौत के प्रशंसक ने की ये डिमांड
इमेज स्रोत, Kangana ranaut
भारतीय अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन का पोस्ट शेयर किया है जिसमें एलन मस्क से उनका ट्विटर अकाउंट बहाल करने लिए कहा गया है.
पिछले साल पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा पर ट्वीट की वजह से उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था.
जिस व्यक्ति के ट्वीट को कंगना ने अपनी स्टोरी में लगाया है, उसमें लिखा हुआ है, कि फ्रीडम ऑफ स्पीच की भावना की कद्र करते हुए उम्मीद है कि एलन मस्क कंगना रनौत के ट्विटर हैंडल को बहाल करेंगे.
अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क ने अब ट्विटर को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ख़रीदने की डील पूरी कर ली है.
लाहौर में मंच से इमरान ख़ान की आईएसआई डीजी को धमकी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने आज लाहौर के लिबर्टी चौक पहुंचकर हक़ीक़ी आज़ादी मार्च को इस्लामाबाद के लिए रवाना किया.
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के महानिदेशक पर निशाना साधा.
इमरान ख़ान ने कहा, "डीजी आईएसआई खान खोलकर सुन लो मेरे, मैं जो चीजें जानता हूं, मैं अपने मुल्क की खातिर, अपनी संस्थाओं के खातिर, मैं चुप हूं, मैं बोलता नहीं हूं, क्योंकि मैं मुल्क को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता हूं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान ख़ान ने कहा, "डीजी आईएसआई सर, हम रचनात्मक आलोचना करते हैं. मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, मैं आपको जवाब दे सकता हूं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि देश कमजोर हो. डीजी आईएसआई मैंने कुछ भी ग़लत नहीं कहा है, मैं साफ़ और पारदर्शी चुनाव चाहता हूं."
इमरान ख़ान ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान का नेतृत्व कौन करेगा, ये जनता को तय करने दें.
देश में तत्काल चुनाव की मांग को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का ये लॉन्ग मार्च सात दिन बाद शुक्रवार, 4 नवंबर को 11 अलग-अलग शहरों से होते हुए इस्लामाबाद पहुंचेगा.
पीटीआई के नेताओं ने लाहौर में लॉन्ग मार्च शुरू होने से पहले कहा कि पाकिस्तान का भविष्य इस मार्च की सफलता या विफलता पर निर्भर करता है.
पीटीआई ने यह मार्च केन्या में मारे गए पत्रकार अरशद शरीफ़ और पाकिस्तान में उन संस्थाओं और व्यक्तियों के नाम किया है जो सरकार की तरफ से गंभीर दबाव का सामना कर रहे हैं.
यमुना में झाग को लेकर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा पर अफ़सर से 'बदसलूकी' का आरोप
इमेज स्रोत, @Saurabh_MLAgk
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा पर छठ पूजा की तैयारियों में खलल और सरकारी अधिकारियों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है.
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो ट्वीट की है. इसमें प्रवेश वर्मा दिल्ली जल बोर्ड के उन अधिकारियों को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं जो यमुना के पानी में झाग को खत्म करने के लिए रसायन का छिड़काव करने गए थे.
वीडियो में प्रवेश वर्मा अधिकारी से कह रहे हैं, "आठ सालों में तुमको ये ध्यान आ रहा है कि ये अप्रूव्ड है... यहां पर तुम लोगों को मार रहे हो, आठ सालों में तुम इसे साफ नहीं कर पाए.... तू इसमें चल अभी डुबकी लगा.
जवाब देते हुए वहां मौजूद अधिकारी कहते हैं कि ये केमिकल यूएस एफडीए से मान्यता प्राप्त है.
ये सुनने पर प्रवेश वर्मा कहते हैं, "ये केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं. तुम यहां पर केमिकल डाल रहे हो पानी में और यहां पर लोग डुबकी लगाएंगे. ये मैं तेरे सिर पर डाल दूं...शर्म नहीं आती तुमको."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सौरभ भारद्वाज ने एक दूसरा वीडियो भी ट्वीट किया है. इसमें स्थानीय लोग बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा और तेजिंदर बग्गा को नेता नहीं बनने की सलाह दे रहे हैं.
वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि यमुना की सफाई होनी चाहिए, भले वो कोई भी पार्टी आकर करे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लाहौर से इमरान ख़ान ने भरी हुंकार, तस्वीरों में देखिए 'हक़ीक़ी आजादी मार्च'
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का 'हक़ीक़ी आजादी मार्च' आज लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गया है.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने लाहौर के लिबर्टी चौक पहुंचकर लोगों को संबोधित किया.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, देश में तत्काल चुनाव की मांग को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का ये लॉन्ग मार्च आज यानी शुक्रवार को लाहौर से शुरु हो गया है. पीटीआई की ओर से घोषित योजना के मुताबिक सात दिन बाद शुक्रवार, 4 नवंबर को 11 अलग अलग शहरों से होते हुए ये मार्च इस्लामाबाद पहुंचेगा.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पीटीआई के नेताओं ने लाहौर में लॉन्ग मार्च शुरू होने से पहले कहा कि पाकिस्तान का भविष्य इस मार्च की सफलता या विफलता पर निर्भर करता है.
इमेज कैप्शन, पीटीआई ने यह मार्च केन्या में मारे गए पत्रकार अरशद शरीफ और पाकिस्तान में उन संस्थाओं और व्यक्तियों के नाम किया है जो सरकार की तरफ से गंभीर दबाव का सामना कर रहे हैं.
इमेज कैप्शन, इमरान खान ने कहा कि ये आजादी मार्च सरकार को उखाड़ फेंकने या लाने के लिए नहीं है बल्कि असल में एक स्वतंत्रता आंदोलन है. ये मार्च अंग्रेजों से आजादी लेने के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन है.
इमेज कैप्शन, बड़ी संख्या में लोग लाहौर के लिबर्टी चौक पर जमा हुए और मार्च का हिस्सा बने
इमेज स्रोत, Islamabad Police
इमेज कैप्शन, इस्लामाबाद पहुंच रहे मार्च को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.
इमेज स्रोत, @PTIofficial
इमेज कैप्शन, इमरान खान ने मई 2022 में भी आजादी मार्च निकाला था. उस समय मार्च इस्लामाबाद पहुंचने पर हिंसक हो गया था.
ऋषि सुनक ने 'विजय मामा' को घर आने का निमंत्रण दिया
इमेज स्रोत, @RishiSunak
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऋषि सुनक 'विजय मामा' को अपने डाउनिंग स्ट्रीट वाले घर आने के लिए निमंत्रण देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो में ऋषि सुनक के साथ सेलिब्रिटी शेफ संजय रैना भी मौजूद है. ये वीडियो भी उन्होंने ही पोस्ट किया है.
दरअसल वीडियो में ऋषि सुनक, शेफ संजय रैना के मामा से बातचीत कर रहे हैं. इसमें संजय रैना कहते हैं कि मामा, मेरे पास आपको हेलो करने के लिए कोई है. इसके बाद संजय कैमरा को ऋषि सुनक की तरफ करते हैं.
तभी ऋषि सुनक कहते हैं, "हेलो, विजय मामा.. मैं ऋषि हूं, आप कैसे हैं? उम्मीद है आप यहां आएंगे और हम मिलेंगे. इसलिए जब आप यहां आएं तो अपने भतीजे संजय को कहें कि वो आपको मेरे डाउनिंग स्ट्रीट वाले घर लेकर आए."
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए संजय रैना ने लिखा कि 'वीजा ऑन अराइवल अब पक्का'.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस वीडियो पर अब तक करीब 44 हजार व्यूज हैं. ट्विटर पर कुछ लोग विजय मामा के बारे में पूछ रहे हैं कि आखिर वो कौन हैं?
मयंक नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर विजय मामा का जवाब देते हुए विजय माल्या की फोटो भी ट्वीट की है, तो कुछ लोग बिना जाने विजय मामा को बधाई संदेश लिख रहे हैं.
अमित मिश्रा के ट्वीट पर क्यों भड़के कुछ पाकिस्तानी?
इमेज स्रोत, @MishiAmit
इमेज कैप्शन, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा के एक ट्वीट पर पाकिस्तान के कुछ लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
दरअसल, गुरुवार को पाकिस्तान की ज़िम्बाब्वे के हाथों हार के बाद अमित मिश्रा ने कहा था कि पाकिस्तान को तो हारना ही था और इसे उलटफेर नहीं कहना चाहिए.
अमित मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा, "यह कोई उलटफेर नहीं है... मुक़ाबले में पूरे समय ज़िम्बाब्वे ही जीत रहा था. पड़ोसियों के लिए बुरा दिन."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके बाद सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी उनके इस बयान से भड़क गए और उन्हें तीखा जवाब भी दिया.
सहर सिनवारी ने अमित मिश्रा को टैग करते हुए लिखा, "अमित मिश्रा के लिए अच्छा दिन. उन्हें पूरा दिन गोबर में नहीं गुजारना होगा..."
मोहम्मद नजीब ने ट्वीट किया, "करियर में कुछ अच्छा हासिल कर लेते तो इस तरह अटेंशन लेने की ज़रूरत न पड़ती, बेचारे मिश्रा जी!"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
@shakeel52075870 हैंडल से ट्वीट किया गया, "उड़ा लो मज़ाक, भारत की जीत से ज़्यादा तुम लोगों को पाकिस्तान की हार से खुशी मिलती है. पिछले साल अपना हाल देखा था."
आसिफ़ जुनैद ने लिखा, "इसने मुझे 1999 वर्ल्ड कप की याद दिला दी, जब ज़िम्बाब्वे ने भारत को तीन रन से हराया था, आज पाकिस्तान को एक रन से हराया."
नीरज चोपड़ा अब दिखेंगे 'ब्लैक पैंथर में', इंस्टाग्राम पर लिखा संदेश
इमेज स्रोत, @Marvel_India
ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर में नजर आएंगे.
मार्वल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें नीरज चोपड़ा को वकांडा की जंग का हिस्सा दिखाया गया है.
वहीं नीरज चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "खेल हो या जंग, जीतेगा वही जिसका निशाना कभी चुके नहीं. कभी देश के लिए, कभी खुद के लिए. इस बार जैवलिन उठा रहा हूं ब्लैक पैंथर के लिए."
फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर', 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं इससे पहले आई 'ब्लैक पैंथर' मील का पत्थर साबित हुई थी. इस फिल्म में वकांडा नामक एक काल्पनिक अफ़्रीकी देश था जिसमें अभिनेता चैडविक बॉज़मैन इस देश के अपराध से लड़ने वाले एक शासक बने थे. इस धरती का सबसे आधुनिक तकनीकी देश बताया गया था.
फ़िल्म 'ब्लैक पैंथर' में ऑस्कर विजेता लूपीता न्योंगो, माइकल बी जॉर्डन और डैनियल कलूया ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी. साथ ही 'द हॉबिट' के स्टार मार्टिन फ़्रीमैन ने सीआईए एजेंट एवरेट रॉस का किरदार निभाया था.
एलन मस्क ने पूरी की ट्विटर डील, पराग अग्रवाल को हटाए जाने की ख़बरें
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का राजस्थान की गहलोत सरकार को नोटिस, चार सप्ताह में मांगा जवाब
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, BBC/MOHAR SINGH MEENA
इमेज कैप्शन, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर
से 27 अक्टूबर को राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने के लिए
कहा गया है.
बीते दिनों राज्य में आठ से अठारह साल तक की लड़कियों को स्टांप पेपर पर
बेचने, कर्ज़ न चुका पाने की वजह से राज्य
के लगभग छह ज़िलों में लड़कियों की ख़रीद फरोख्त कर इन्हें दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मुंबई और विदेशों में भेजने के दावे किए गए थे.
इन्हीं
मीडिया रिपोर्ट्स पर आयोग ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार को नोटिस जारी किया है.
आयोग ने बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स
पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी)
को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
डीजीपी एम एल लाठर ने नोटिस को लेकर किए गए सवाल पर बीबीसी से कहा, "यह भी पेपर
न्यूज़ है और वो भी पेपर न्यूज़ है. अभी हमें नोटिस नहीं मिला है. खबरों में जो छपा
है वो एक पक्ष है, हम इसकी जांच करेंगे कि वास्तविकता
क्या है."
आयोग ने नोटिस में कहा है कि यदि यह मीडिया रिपोर्ट सही हैं तो यह मानवाधिकार का उल्लंघन है. इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नोटिस पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीबीसी से कहा, "यह मीडिया रिपोर्ट है. आयोग ने बिना जांच कराए ही नोटिस जारी कर राजनीतिक मुद्दा बना दिया है.
आयोग को नोटिस जारी करने से पहले जांच करानी चाहिए थी, जिससे सच्चाई तो सामने आती. अभी तक सच्चाई ही सामने नहीं आई है. पुलिस जांच कर रही है, डीजीपी जांच कराएंगे सच्चाई सामने आ जाएगी."
इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena/BBC
इन मीडिया रिपोर्ट्स पर राज्य महिला आयोग ने 28 अक्टूबर को भीलवाड़ा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखकर सात दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है.
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज़ ने बीबीसी से फ़ोन पर बातचीत में कहा, "हमने भीलवाड़ा कलेक्टर और एसपी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है. महिला आयोग की टीम सोमवार को भीलवाड़ा जा रही है, हम वहां जांच करेंगे कि आख़िर सच्चाई क्या है."
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर सरकार को नोटिस जारी किया है, इस पर अध्यक्ष रेहाना रियाज़ ने कहा, "ख़बरें यदि सही हैं तो गंभीर है इसलिए वह जवाब मांग सकते हैं. लेकिन, इन खबरों की सच्चाई जानने के लिए जांच की जाएगी."
उन्होंने कहा, "मीडिया रिपोर्ट्स में धौलपुर की एक घटना को बलात्कार बताया गया था, लेकिन जांच की तो मामला छेड़छाड़ का निकला. हम जांच करेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सिकंदर रजा: पाकिस्तान में फ़ाइटर पायलट नहीं बने, पर फ़ाइटर क्रिकेटर बन गए
इमेज स्रोत, Instagram/srazab24
इमेज कैप्शन, ज़िम्बाब्वे की चौंका देने वाली जीत के हीरो रहे सिकंदर रजा
टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को पर्थ
में खेले गए मुक़ाबले में अंतिम गेंद तक चले संघर्ष में ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को
एक रन से हरा दिया.
ज़िम्बाब्वे की चौंका देने वाली जीत
के हीरो रहे सिकंदर रजा. ऑलराउंडर सिकंदर रजा मैच के बाद भावुक नज़र आए.
एक इंटरव्यू
में भावुक रजा ने कहा कि उनके पास भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं.
उन्होंने
कहा, "मैं कह नहीं सकता कि मुझे लड़कों
पर कितना गर्व है. जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाजों ने शुरुआत की और जिस तरह से हमने
मैच ख़त्म किया, मुझे नहीं लगता कि मैं अभी कोई शब्द
कह सकता हूं. यह पल कभी टीम के लिए कभी न भूलने वाला है."
रजा ने कहा, "मैच मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था, मैं सोच रहा था कि कैसे बल्लेबाजी करूं."
"मैंने कुछ नोट्स भी तैयार
किए और मैं उन्हें बार-बार पढ़ता था क्योंकि ज़िम्बाब्वे को कभी-कभार ही बड़ी टीमों
के ख़िलाफ़ खेलने का मौका मिलता है. फ़्लड लाइट में हमें बहुत कम खेलने को मिलता है.
मैं खुद पहली बार पर्थ में खेल रहा था. मेरा शरीर सो रहा था. लेकिन मेरा दिमाग़ जाग
रहा था और इस मैच के बारे में सोच रहा था."
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट Instagram समाप्त
सिकंदर रजा कहते हैं, 'जब मैं सुबह उठा तो मेरे एक दोस्त ने मुझे एक मैसेज भेजकर पूछा कि क्या मैंने आईसीसी की वेबसाइट पर वह क्लिप देखी है जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ज़िम्बाब्वे क्रिकेट का ज़िक्र कर रहे थे और ख़ासकर मेरा. मैंने कहा- नहीं. इस दोस्त ने मुझे वह क्लिप भेजी जिसने मुझे पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच के लिए एक नई ऊर्जा दी."
फाइटर पायलट नहीं, फाइटर क्रिकेटर
सिकंदर रजा का जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था. वह पाकिस्तान की वायु सेना में पायलट बनना चाहते थे, लेकिन आंखों की जांच में फेल होने के कारण उनका सपना पूरा नहीं हो सका.
इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ स्कॉटलैंड चले गए जहां उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की.
वह 2007 से ज़िम्बाब्वे क्रिकेट से जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2013 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हरारे में की थी.
पीएम मोदी ने राज्यों से कहा, ‘एक देश, एक वर्दी पर विचार करें’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के गृह मंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए कहा है कि फ़ेक न्यूज़ बहुत बड़ा खतरा है.
पीएम मोदी ने कहा, "एक छोटी सी फे़क न्यूज़ पूरे देश में बड़ा बवाल खड़ा कर देती है. लोगों को हमें एजुकेट करते रहना होगा कि कोई भी चीज़ आती है तो उसको फॉरवर्ड करने से पहले, मानने से पहले वैरिफाई करें."
प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि देश में पुलिस कर्मियों की एक जैसी वर्दी होने पर विचार होना चाहिए.
उन्होंने कहा, "इस देश में एक राष्ट्र, एक वर्दी का विचार शायद मूर्त रूप ले ले, या शायद न ले सके. शायद इसमें पांच, पचास या सौ साल लग सकते हैं. लेकिन इस पर विचार करना चाहिए."
बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस की वर्दी का रंग आज भी सफेद है.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों के आधुनिकीकरण पर भी बात की.
उन्होंने कहा, "कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चौबीसों घंटे वाला काम है लेकिन किसी भी काम में ये भी आवश्यक है कि हम निरंतर प्रक्रियाओं में सुधार करते चलें, उन्हें आधुनिक बनाते चलें.
साइबर क्राइम हो या फिर ड्रोन टेक्नोलॉजी का हथियारों और ड्रग्स तस्करी में उपयोग, इनके लिए हमें नई टेक्नोलॉजी पर काम करते रहना होगा. स्मार्ट टेक्नोलॉजी से कानून-व्यवस्था को स्मार्ट बना पाना संभव होगा."
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 'आज वैश्विक स्तर पर भारत जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से भारत की चुनौतियां भी बढ़ने वाली हैं, विश्व की बहुत सारी ताकतें होंगी, जो नहीं चाहेगी कि उनके देश के संदर्भ में भारत सामर्थ्यवान बने.'
इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान के पास बुरा कप्तान है- शोएब अख़्तर
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर ने कहा है कि ज़िम्बाब्वे के हाथों टीम की हार से ये साबित हो गया है कि टीम की कमान बुरे कप्तान के हाथों में है.
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के एक मुक़ाबले ने गुरुवार को ज़िम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया और पाकिस्तान को रोमांचक मुक़ाबले में एक रन से हरा दिया था.
पाकिस्तान को आखिरी एक गेंद में तीन रन बनाने थे. लेकिन उनके बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके.
पाकिस्तान के छह विकेट गिरने के बाद मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था.
आख़िरी ओवर में जीत के लिए पाकिस्तान को 11 रन की ज़रूरत थी. 88 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के पांच विकेट गिर चुके थे. सिकंदर रजा ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर पाकिस्तान की टीम को परेशानी में डाल दिया था.
ज़िम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 130 रन बनाए थे. ज़िम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए.
अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब अख़्तर ने कहा, "मैं क्या बोलूं, यही कहूँगा कि इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान के पास बुरा कप्तान है. लगातार दूसरी हार है और टीम तकरीबन वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. नवाज़ से आख़िरी ओवर करवाकर हम तीन मैच हार गए हैं. कप्तानी में बहुत कमियां हैं. समझ में नहीं आ रहा कि टीम किस तरह से खेल रही है. मैनेजमेंट से लेकर पीसीबी तक किसी को कुछ समझ नहीं है कि क्या करना चाहिए."
शोएब ने सलामी बल्लेबाज़ों की लगातार नाकामी का भी जिक्र किया.
उन्होंने कहा, "ओपनर लगातार नाकाम हो रहे हैं. फख़र जमां बैठे हुए हैं, लेकिन उन्हें खिलाया नहीं जा रहा है. वो बैकफुट पर अच्छा खेल सकते हैं. लेकिन पता नहीं मैनेजमेंट कैसे सोचता है."
शोएब ने बाबर आज़म को फिर निशाना बनाते हुए कहा, "जीता-जिताया मैच आपने भारत को थाली में दे दिया. क्यों बाबर आज़म ठीक से कैलकुलेशन नहीं कर सके. नवाज़ से आख़िरी ओवर क्यों कराया गया. मुझे बाबर के इन फ़ैसलों से बेहद निराशा हुई है."