चीन करना चाहता है चांद पर कब्ज़ा, नासा के चीफ़ ने लगाया आरोप

चीन ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी प्रमुख की उस चेतावनी को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि चांद पर कब्ज़ा करने के लिए चीन सैन्य रणनीति अपना रहा है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and मानसी दाश

  1. जम्मू-कश्मीर में जी-20 समिट पर क्या है विवाद, सऊदी अरब और तुर्की क्या करेंगे?

    जी-20

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के संगठन जी-20 का 2023 का शिखर सम्मेलन जम्मू और कश्मीर में करने की तैयारी है. इसके लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने 23 जून को एक पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया था.

    जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के वापस लिए जाने के बाद से ये वहाँ होनेवाला पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा.

    मोदी सरकार ने पाँच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बाँट दिया था.

    जी-20 दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों का संगठन है. इन 20 देशों की वैश्विक जीडीपी में हिस्सेदारी 80 फ़ीसदी है.

  2. बीजेपी रच रही है शिवसेना को ख़त्म करने की साज़िश: उद्धव ठाकरे

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, Shivsena@Twitter

    शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर उनकी पार्टी को ख़त्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

    सोमवार कोमुंबई में शिवसेना भवन में पार्टी के जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को चुनौती दी और कहा 'हिम्मत है तो महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव कर के दिखाएं.'

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एक बयान जारी कर शिवसेना ने पार्टी के जिलाध्यक्षों से अपील की कि अगर लड़ना है तो वो एकजुट रहें.

    बयान में कहा गया है, "ये शिवसेना को ख़त्म करने की बीजेपी की साजिश है. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि मध्यावधि चुनाव कराएं. इस तरह के खेल खेलने की बजाय जनता की अदालत में आएं. अगर हम लोग ग़लत हैं तो जनता हमें वापिस भेज देगी लेकिन अगर आप लोग (बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट) ग़लत हैं तो लोग आपको वापिस घर भेज देंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले सोमवार को उद्धव ठाकरे गुट ने महाराष्ट्र स्पीकर के पार्टी के नए व्हिप के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.

    उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने सुनील प्रभु को पार्टी की चीफ़ व्हिप बनाया था लेकिन विधानसभा के नए स्पीकर ने एकनाथ शिंदे गुट के भरत गोगावले को चीफ़ व्हिप बनाए जाने को मान्यता दी है.

    इस मामले की सुनवाई 11 जुलाई को होनी है.

  3. 04 जुलाई 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’, सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए चार कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ़्तार, बीजेपी ने कहा- एंटी नेशनल कांग्रेस

    काले गुब्बारे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, समाचार एजेंसी एएनआई ने अपुष्ट स्रोत के हवाले से इसका एक वीडियो जारी किया है.

    आंध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले के डीएसपी विजय पाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के तुरंत बाद काले गुब्बारे छोड़ने के आरोप में चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है.

    उन्होंने कहा है कि इन लोगों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा. हालाँकि उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में अभी कुछ और लोगों को गिरफ़्तार किया जाना है.

    मोदी आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी ज़िले के भीमावरम के पास जानेमाने क्रांतिकारी नेता अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं बरसी के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे थे.

    पेद्दा अमिराम गाँव में आयोजित इस समारोह में मोदी ने सीताराम राजू के 30 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले कृष्णा ज़िले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने कहा था कि गन्नावरम हवाई अड्डे के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस का कहना है कि मोदी के हवाई अड्डे पहुँचने के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक की कोई घटना नहीं हुई, उनके गन्नावरम एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पाँच मिनट बाद आसमान में काले गुब्बारे छोड़े गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी नेता वी सत्यमूर्ति ने इसके लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया है और कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ख़तरे में डालने की कोशिश की है और कांग्रेस इन हरकतों को बढ़ावा देती है.

    उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि इस तरह की बातों का कांग्रेस क्यों समर्थन करती है, उन्हें इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बल्कि एंटी नेशनल कांग्रेस कहा जाना चाहिए."

    "सरकार को इसकी पूरी जाँच करनी चाहिए और इस मामले में दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी सज़ा दी जानी चहिए. इससे हमारे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा पैदा हुआ है."