दीपेंदर हुड्डा ने क्यों कहा, 'दिल्ली यूनिवर्सिटी को शर्म आनी चाहिए'

इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को दिल्ली यूनिवर्सिटी के निर्देशों की आलोचना की है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, ''दिल्ली विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र और वर्तमान सांसद होने के नाते मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस भ्रामक और डराने वाले बयान की कड़ी निंदा करता हूं.''
''सुप्रीम कोर्ट के किस फ़ैसले में यह कहा गया है कि जंतर-मंतर पर होने वाले सभी प्रदर्शन और सभाएं पूरी तरह गैरकानूनी हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के इस बयान में ऐसा दावा किया है?''
''अपने स्टूडेंट्स से झूठ बोलने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को शर्म आनी चाहिए.''
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को निर्देश देते हुए लिखा , ''आपकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली कोई भी गैरकानूनी सभा या प्रदर्शन, जो भारत के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक सख़्ती से रेगुलेटेड है, कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकते हैं.''
''ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है.''
''साथ ही, इससे उनकी पढ़ाई और भविष्य के पेशेवर अवसरों पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है.''
''इसलिए सभी स्टूडेंट्स से आग्रह है कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और कानून का पालन करें.''



