नेपाल में आई बाढ़ को लेकर पाकिस्तान ने क्या कहा

इमेज स्रोत, AHMAD GHARABLI/AFP via Getty Images
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है.
शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान इस मुश्किल घड़ी में नेपाल की सरकार और जनता के साथ खड़ा है.
शरीफ़ ने एक्स पर लिखा, "नेपाल के रसुवा ज़िले और बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित अन्य इलाक़ों में क़ीमती जानों के जाने और बड़े पैमाने पर हुई तबाही से मुझे बहुत दुख हुआ है."
उन्होंने लिखा, "मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने लोगों को खोया है और हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. इस मुश्किल समय में पाकिस्तान नेपाल की सरकार और वहाँ के लोगों के साथ खड़ा है. हम प्रभावित इलाक़ों में सभी लोगों की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं."
वहीं, नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत ने 10 टन मानवीय मदद भेजी है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात बताया कि भारत की ओर से भेजी गई यह मानवीय सहायता नेपाल को सौंप दी गई है.
संबंधित स्टोरी: तस्वीरों में: नेपाल में आई बाढ़ से मची तबाही के मंज़र









