'कोहिनूर जेम जैसे बयान के साथ लौटे गिरिराज'

गिरिराज सिंह
प्रकाशित

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है.

गिरिराज ने बिहार के बगहा में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनसंख्या नीति में बदलाव कर सभी धर्मों के लिए दो बच्चों की नीति लागू करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होेने से बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी.

गिरिराज के इस बयान पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. कोई बयान के पक्ष में तो कोई विरोध में बातें कह रहा है.

बयान पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता संजय झा ने ट्विटर पर गिरिराज सिंह को टैग करते हुए मज़ाकिया लहज़े में लिखा कि वो अपने कोहिनूर जेम जैसे बयान के साथ फिर लौटे हैं.

बयान पर प्रतिक्रिया

वहीं कीप स्माइलिंग हैंडल से एक यूजर ने ट्वीट किया कि देश में ज्यादातर समस्याओं का मूल कारण बढ़ती जनसंख्या ही है.

बयान पर प्रतिक्रिया

जय हिन्द #असहिष्णु ने गिरिराज सिंह के बयान को ज्ञान का मोती करार दिया.

बयान पर प्रतिक्रिया

तो वहीं लिंडसे परेरा ने ट्वीट कर लिखा कि गिरिराज सिंह के माता-पिता को बच्चे होने ही नहीं चाहिए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)