दुनियाभर में ऐसा दिखा सुपरमून

प्रकाशित

31 जनवरी को भारत और दुनिया भर के लोगों को एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली.

सुपरमून
इमेज कैप्शन, कोलकाता में हेरिटेज बिल्डिंग के आगे कुछ ऐसा दिखा सुपरमून. यह मौका था 'ब्लडमून', 'सुपरमून' और 'ब्लूमून' एक साथ नज़र आने का. एक साथ ये तीनों घटनाएं भारत के लोगों ने बुधवार शाम 6.21 बजे से 7.37 बजे तक देखीं.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर दिल्ली में एक घर की खिड़की से ली गई है. मल्टीपल एस्कपोजर विधि से यह तस्वीर खींची गई है.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, बीजिंग में एक चीनी नागरिक कुछ इस तरह सुपरमून की घटना को अपने कैमरे में कैद करता दिखा.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, यह तस्वीर सिंगापुर की है. पर्यटन स्थलों पर शैलानियों ने हवाई झूले से किया सुपरमून का दीदार.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, यह मनोरम तस्वीर हांगकांग में ली गई है.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, यरुशलम के पुराने शहर के ऊपर सुपरमून का नजारा कुछ ऐसा रहा.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, हांगकांग में मौसम ठीक नहीं होने की वजह से यहां लोगों ने टेलीस्कोप की मदद से सुपरमून का दीदार किया.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में बादलों से कुछ इस तरह झांकता दिखा चांद.