रानू मंडल गाना गाकर वायरल हुईं, फिर टीवी सेट तक पहुंची, अब कहां और कैसी हैं?
रानू मंडल गाना गाकर वायरल हुईं, फिर टीवी सेट तक पहुंची, अब कहां और कैसी हैं?
रानू मंडल, ये नाम साल 2019 में पश्चिम बंगाल से निकला और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
एक स्टेशन पर सुरीली धुन में गाना गातीं रानू मंडल के वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया और फिर देखते ही देखते वो सोशल मीडिया स्टार बन गईं.
उन्हें हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाने का मौका भी मिला. इसके अलावा रानू मंडल कई दूसरे स्टेज शो में भी गईं. लेकिन धीरे-धीरे ये पूरी चमक धमक फीकी पड़ने लगी.
अब रानू मंडल कैसी हैं, वो कहां रहती हैं, उनके साथ कौन लोग हैं? यही देखने के लिए बीबीसी की टीम रानू मंडल के घर गईं और उनसे मुलाक़ात की.
रिपोर्टः रुपसा सेनगुप्ता
वीडियो शूटः अर्चिस्मान साहा
वीडियो एडिटिंगः वर्षा चौधरी
(बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)



