ग़ज़ा में एक साथ दफ़नाए गए 112 लोगों के शव

वीडियो कैप्शन, ग़ज़ा में एक साथ दफ़नाए गए 112 लोगों के शव
ग़ज़ा में एक साथ दफ़नाए गए 112 लोगों के शव
प्रकाशित

ये लोग साल 2023 में ग़ज़ा सिटी की इमारत पर हुए इसराइली हमले में मारे गए थे. मृतकों के शव हाल ही में दो सप्ताह तक चले अभियान के दौरान मलबे से निकाले गए. ये मृतक दो परिवारों के थे.

तस्वीरों और वीडियो में शवों को कतारों में रखते हुए दिखाया जा रहा है. हर शव पर फ़लस्तीनी झंडा डाला गया था. कुछ शवों पर मृतक की तस्वीर भी रखी गई थी.

कहा जा रहा है कि ग़ज़ा में इस तरह का यह अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक जनाज़ा है. इसके बाद परिजन उन्हें दफ़नाने के लिए ले गए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.