दार्जिलिंगः टॉय ट्रेन को 150 सालों में पहली बार मिली महिला टिकट कलेक्टर
दार्जिलिंगः टॉय ट्रेन को 150 सालों में पहली बार मिली महिला टिकट कलेक्टर
प्रकाशित
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा प्राप्त दार्जिलिंग के करीब 150 साल पुराने दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ने पहली बार महिला टिकट एग्जामिनर नियुक्त किया है.
इनका नाम है, सरिता योल्मो. उन्होंने हज़ारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को सफ़र कराने वाली रेलवे को दो महीने पहले ही जॉइन किया है.
देश के सबसे मशहूर रेल सफ़र में गिने जाने वाले इस रूट पर टिकट कलेक्टर का काम करने का अनुभव कैसा रहा, सुनिए उनकी ज़ुबानी.
रिपोर्ट, शूट और एडिटः देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)



