मध्य प्रदेश: जब नर्मदा नदी में बहाया गया 11 हज़ार लीटर दूध
मध्य प्रदेश: जब नर्मदा नदी में बहाया गया 11 हज़ार लीटर दूध
मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले में हाल ही में नर्मदा नदी के तट पर एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान नदी में दूध बहाया गया.
ऐसा बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी में लगभग 11 हज़ार लीटर दूध बहाया गया. इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों की इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
कुछ लोग इसे आस्था और परंपरा से जोड़ रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर इस पर चिंता जताई है.
वीडियो क्रेडिट- शुरैह नियाज़ी, बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



