सीबीएसई के नतीजों में हुई गड़बड़ियों को सार्थक सिद्धांत ने कैसे पकड़ा था?

वीडियो कैप्शन, सीबीएसई के नतीजों में हुई गड़बड़ियों को सार्थक सिद्धांत ने कैसे पकड़ा था?
सीबीएसई के नतीजों में हुई गड़बड़ियों को सार्थक सिद्धांत ने कैसे पकड़ा था?
प्रकाशित

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई के 12वीं बोर्ड के नतीजों और खासतौर से 'ओएसएम' को लेकर हाल ही में बड़ा विवाद देखने को मिला.

ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम यानी ओएसएम, एक डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया है, जिसे सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड की आंसर शीट्स जांचने के लिए इस्तेमाल किया था. लेकिन सिस्टम में काफ़ी गड़बड़ियां पाई गईं.

तीन छात्रों ने कुछ ऐसी बातें सामने रखीं जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय को सीबीएसई के चेयरमैन का तबादला करने जैसे बड़े क़दम उठाने पडे़.

इन छात्रों में से एक सार्थक सिद्धांत भी थे जिनसे बीबीसी संवाददाता प्रेरणा ने बात की है और जानने की कोशिश की है कि पूरा विवाद क्या था और गड़बड़ियां कैसे पकड़ी गईं.

वीडियो एडिटर: सदफ़ ख़ान

(बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)