भारत-पाकिस्तान संघर्षः वो तीन जगहें जहां 2025 में भारत ने किए थे हमले

वीडियो कैप्शन, 2025 में पहलगाम हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया था, जिससे उसने इनकार किया था.
भारत-पाकिस्तान संघर्षः वो तीन जगहें जहां 2025 में भारत ने किए थे हमले

बीते साल हुए पहलगाम हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया था, वहीं पाकिस्तान ने इससे इनकार किया.

इस हमले के बाद मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष चला. फिर संघर्षविराम की घोषणा हुई. इस संघर्ष के दौरान जहां हमले हुए थे, उन्हें लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग बातें कहीं.

घटना के एक साल बाद बीबीसी की टीम पाकिस्तान में हमले वाली तीन जगहों पर यह देखने के लिए पहुंची कि अब वहां कैसे हालात हैं. देखिए पाकिस्तान से बीबीसी संवाददाता उमर दराज़ नांगियाना और फ़रहत जावेद की ग्राउंड रिपोर्ट.

शूट और एडिट: फ़ाख़िर मुनीर

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)