बिहार में पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, क्या वजह सामने आई?
बिहार में पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, क्या वजह सामने आई?
प्रकाशित
बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर ख़ाली ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई थी.
घटना में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.
ये ट्रेन सासाराम से पटना जा रही थी.
रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने आग पर जल्द ही क़ाबू पा लिया गया. फ़िलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट अथवा किसी तकनीकी ख़राबी की आशंका जताई जा रही है. रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



