एशिया कप फ़ाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम

वीडियो कैप्शन, एशिया कप फ़ाइनल में भारतीय टीम
एशिया कप फ़ाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम
प्रकाशित

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश को 40 रनों से हरकार टी-20 महिला एशिया कप के फ़ाइनल में पहुंच गई है.

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 149 रन बनाए, जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी.

इस मैच में शेफाली वर्मा के रनों का काफी योगदान रहा.

उन्होंने कैच छूटने के बाद मिले मौकों का फ़ायदा उठाते हुए 40 गेंदों पर 64 रन बनाए.

6, 11 और 56 रन के स्कोर पर उनका कैच छोड़ा गया था.

फ़ाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टीम की तारीफ़ करते हुए कहा कि जिस तरह चीजें आगे बढ़ रही हैं उससे वो काफ़ी खुश हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.